Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुनिया की सबसे क्यूट डकैती! दुकान से चॉकलेट चुराकर भागा नन्हा बच्चा, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी

Cutest Robbery Video : एक नन्हे बच्चे की चॉकलेट चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग दुनिया की सबसे क्यूट डकैती बता रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Dec 30, 2025 | 05:53 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kid Chocolate Stealing Video : सोशल मीडिया पर रोज़ाना चोरी, झपटमारी और लूट के तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर अक्सर गुस्सा या डर महसूस होता है। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों को नाराज नहीं बल्कि हंसने पर मजबूर कर दिया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग “दुनिया की सबसे क्यूट डकैती” कह रहे हैं। वीडियो में एक नन्हा सा बच्चा बेहद मासूम अंदाज में एक दुकान के अंदर जाता है। वह चारों ओर नजर दौड़ाता है और फिर बिना किसी शोर-शराबे के चॉकलेट उठाकर वहां से तेजी से भाग जाता है। बच्चे की मासूम हरकतें देखकर वीडियो देखने वालों का दिल खुश हो जाता है।

Probably the cutest robbery in history pic.twitter.com/MXjseX1oA9 — non aesthetic things (@PicturesFoIder) December 29, 2025

सम्बंधित ख़बरें

ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल

साउथ दिल्ली में फुटपाथ पर बच्चों को पढ़ाते शख्स का वीडियो वायरल, बिना दिखावे की ‘नेकी’ ने जीता दिल

गोलगप्पे की चटनी में मिला जिंदा चूहा, वायरल वीडियो ने उठाए सफाई पर सवाल

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में रोबोटिक डॉग बना आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा तकनीक की नई मिसाल

बच्चे ने फिल्मी अंदाज में “मिशन” को अंजाम दिया

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PicturesFoIder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा बिल्कुल फिल्मी अंदाज में “मिशन” को अंजाम देता है। वह पहले इधर-उधर देखता है, फिर मौका पाते ही चॉकलेट उठाता है और अपने छोटे-छोटे कदमों से दौड़ लगाकर दुकान से बाहर निकल जाता है।

दुकानदार को जब तक समझ आता है कि हुआ क्या है, तब तक बच्चा चॉकलेट लेकर काफी दूर जा चुका होता है। बच्चे की चाल, उसका भागने का तरीका और पूरी मासूमियत इस वीडियो को बेहद प्यारा बना देती है। यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : कुंभ के बाद अब माघ मेले की मोनालिसा ने जीता लोगों का दिल, दातुन बेचने वाली बासमती पर फिदा हुए लोग

वीडियो पर आए मजेदार रिएक्शन्स

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट किया, “इसे डकैती नहीं कह सकते, ये तो सबसे प्यारा हीस्ट है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “न बंदूक, न डर, बस एक क्यूट सा चेहरा और चॉकलेट।” किसी ने बच्चे को प्रोफेशनल चोर कहा तो किसी ने मजाक में लिखा कि इतना प्यार हीस्ट आज तक नहीं देखा।

कई लोगों ने यह भी कहा कि बच्चे ने कुछ गलत नहीं किया, उसकी मासूमियत सब कुछ माफ कर देती है। कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर हंसी और खुशी फैलाने का काम कर रहा है।

Cutest robbery video kid steals chocolate goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 05:53 PM

Topics:  

  • Kid Viral Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.