Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुकान से चूड़ी उठाकर आराम से निकली महिला, कैमरे में कैद हुई पूरी हरकत; CCTV फूटेज वायरल

Woman Stealing Bangles : सोशल मीडिया पर वायरल CCTV वीडियो में एक महिला दुकान से चूड़ी उठाकर चुपचाप निकलती नजर आई। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 04, 2026 | 04:28 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Woman Stealing CCTV Footage : आज के समय में दुकानों, घरों और ऑफिसों में CCTV कैमरे लगाना आम बात हो गई है। लोग ऐसा सुरक्षा के लिए करते हैं ताकि चोरी या किसी भी गलत घटना का रिकॉर्ड मिल सके। कई बार यही कैमरे ऐसे दृश्य कैद कर लेते हैं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।

अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक महिला दुकान से चूड़ी उठाकर आराम से निकलती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरानी भी जता रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Aunty was Unaware of CCTV😭 pic.twitter.com/JO3KDZch9q — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 3, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ट्रैक पर खड़ी भैंस के लिए रोक दी ट्रेन, लोको पायलट की इंसानियत जीत रही दिल

सोशल मीडिया कंटेंट के लिए ट्रेन में तोड़फोड़, कोच की सीट फाड़ते दिखे युवक; लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बाइक चलाते हुए महिला को पीटता दिखा शख्स, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

सांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल

दुकान से चुराई महिला ने चूड़ियां

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुकान पर कई महिलाएं खरीदारी करने आई हुई हैं। दुकान की मालकिन उन्हें सामान दिखाने में व्यस्त नजर आती है। इसी दौरान एक दूसरी महिला छोटे बच्चे के साथ वहां पहुंचती है। वह कुछ देर तक सामान्य तरीके से खड़ी रहती है और इधर-उधर देखने लगती है।

जब उसे मौका मिलता है, तो वह वहां रखी चूड़ियां उठाती है और बिना किसी घबराहट के वहां से निकल जाती है। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग कह रहे हैं कि महिला को शायद अंदाजा नहीं था कि उसकी हरकत कैमरे में कैद हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : ट्रैक पर खड़ी भैंस के लिए रोक दी ट्रेन, लोको पायलट की इंसानियत जीत रही दिल

लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग

यह वायरल वीडियो gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके थे। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी।

एक यूजर ने लिखा कि महिला को लगा होगा कैमरा सिर्फ दिखावे के लिए लगा है, लेकिन सब रिकॉर्ड हो गया। दूसरे यूजर ने कहा कि CCTV ने पूरा सच सामने ला दिया। वहीं कई लोगों ने कहा कि छोटी हो या बड़ी, चोरी हमेशा गलत होती है और ऐसे मामलों में लोगों को ईमानदारी से काम लेना चाहिए।

Cctv viral video woman steals bangles from shop caught on camera social media india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 04:28 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.