सोशल मीडिया कंटेंट के लिए ट्रेन में तोड़फोड़, कोच की सीट फाड़ते दिखे युवक; लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Train Vandalism Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक ट्रेन कोच में तोड़फोड़ करते नजर आए, जिसके बाद लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Users demanded strict action after youths were seen vandalising a train coach for social media content.8
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Railways Property Damage Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक कथित तौर पर वायरल कंटेंट बनाने के लिए चलती ट्रेन के अंदर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है और कई यूजर्स ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया लाइक्स और व्यूज़ के लिए खतरनाक हरकतों पर सवाल खड़ा कर रहा है।

युवकों ने कंटेंट के लिए फाड़ दी ट्रेन की सीटें

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक युवक भारतीय रेलवे के जनरल कोच के अंदर नीली सीट को फाड़ता नजर आता है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है। युवक कैमरे के सामने एक्टिंग करता हुआ सीट कवर को जोर-जोर से खींचकर नुकसान पहुंचाता है।

वीडियो के दूसरे हिस्से में दो अन्य युवक कोच के अंदर फिटिंग्स से लटकते और ट्रेन चलने के दौरान इधर-उधर घूमते दिखते हैं। इस दौरान पीछे से हंसी-मजाक की आवाजें भी सुनाई देती हैं, जिससे साफ लगता है कि यह सब जानबूझकर कैमरे के लिए किया जा रहा था।

वीडियो देख भड़के यूजर्स, सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर खुद को कूल दिखाना चाहते हैं, जबकि यह गंभीर अपराध है।

कई लोगों ने भारतीय रेलवे और संबंधित अधिकारियों से आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसी हरकतें न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com