

Train Stops for Buffalo : सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोको पायलट ने ट्रैक पर खड़ी भैंस की जान बचाने के लिए अपनी ट्रेन रोक दी।
इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और यूजर्स लोको पायलट की समझदारी और इंसानियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और लोग इसे मानवता की मिसाल बता रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक के पास भैंसों का एक झुंड आराम से चर रहा होता है। जैसे ही ट्रेन पास आती है, लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाता है ताकि जानवर रास्ते से हट जाएं।
ज्यादातर भैंसें हट जाती हैं, लेकिन एक भैंस ट्रैक पर ही खड़ी रहती है और हटने का नाम नहीं लेती। स्थिति को समझते हुए चालक ट्रेन की रफ्तार धीमी करता है और फिर पूरी तरह रोक देता है, ताकि किसी तरह का हादसा न हो।
इसके बाद वायरल वीडियो में जो दृश्य सामने आता है, उसने लोगों का दिल जीत लिया। लोको पायलट ट्रेन से उतरकर खुद भैंस के पास जाता है और किसान की तरह धीरे-धीरे उसे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचाता है। जब ट्रैक पूरी तरह साफ हो जाता है, तभी वह वापस ट्रेन में लौटता है।
सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि समय से ज्यादा जिंदगी की कीमत समझना ही असली इंसानियत है। ग्रामीण इलाकों में ट्रैक पर जानवरों के आने की घटनाएं आम हैं, लेकिन इस लोको पायलट का यह कदम लोगों को खास लगा।