Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दूध पीने के चक्कर में लोटे में फंसा बिल्ली का सिर, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

Cat Viral Video : दूध पीने की कोशिश में एक बिल्ली का सिर लोटे में फंस गया। इसके बाद वह घबराकर पूरे घर में इधर-उधर दौड़ने लगी। परिवार ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 19, 2026 | 08:12 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Viral Cat Video : सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े मजेदार वीडियो अक्सर लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली के सिर में धातु का लोटा फंस जाता है। लोटे की वजह से उसे कुछ दिखाई नहीं देता और वह घबराकर पूरे आंगन में इधर-उधर दौड़ने लगती है।

वीडियो में परिवार के सदस्य उसे सुरक्षित पकड़कर लोटा निकालने की कोशिश करते नजर आते हैं। बिल्ली की भागदौड़ और परिवार की कोशिशों ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

बिल्ला लोटे में फंसा रहा दूध पीने के चक्कर में
😂😂😂
बिहार मे गजबे नौटंकी होता रहता है 😂 pic.twitter.com/xeK5PkE91M — KK Delhi (@Surya102m) July 18, 2026

सम्बंधित ख़बरें

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल

ऑटो नहीं, चलता-फिरता सुपरमार्केट! सामान से पूरी तरह ढका वाहन देख लोग रह गए हैरान

बारिश में फंसी मां कुतिया और उसके नवजात पिल्लों को दंपति ने दिया सहारा, इंसानियत भरा वीडियो वायरल

लोटे में फंसा बिल्ली का सिर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बोरे की मदद से बिल्ली को बरामदे से आंगन में लाता है। जैसे ही उसे छोड़ा जाता है, बिल्ली तेजी से भागने लगती है। पहले वह सीधे दीवार से टकराती है, फिर दूसरी दिशा में दौड़ती है और अंत में कुर्सी और मेज से जा भिड़ती है।

इस दौरान घर के लोग लगातार उसे शांत करने और सुरक्षित पकड़ने की कोशिश करते रहते हैं। पीछे से एक लड़की बार-बार कहती सुनाई देती है, “पापा, बिल्ली छोड़ दीजिए…”, जबकि शख्स जवाब देता है कि अगर उसे नहीं पकड़ा गया तो वह खुद को चोट पहुंचा सकती है। कुछ देर बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मदद के लिए पहुंचते हैं और सभी मिलकर बिल्ली के सिर से लोटा निकालने की कोशिश करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : कभी महीने में होती थी ₹13 लाख की कमाई, अब बचते हैं सिर्फ ₹1 लाख; डोसा रेस्टोरेंट मालिक की कहानी वायरल

पूरे घर में मच गई अफरा-तफरी

वायरल वीडियो के आखिर में पूरी घटना की वजह भी सामने आती है। लड़की हंसते हुए बताती है कि बिल्ली दूध पीने के लिए लोटे में मुंह डाल बैठी थी, लेकिन बाद में उसका सिर उसी में फंस गया। इसके बाद परिवार ने सावधानी से लोटा निकालकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

एक यूजर ने लिखा, “बिल्ली को चोरी भारी पड़ गई।” दूसरे ने मजाक में कहा, “अब यह बिल्ली दूध पीने से पहले दस बार सोचेगी।” वहीं कई लोगों ने परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिल्ली को नुकसान पहुंचाए बिना उसकी मदद करने की कोशिश की, जो सराहनीय है।

Cat head stuck in metal pot while drinking milk funny viral video social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 08:12 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.