डिजाइन इमेज 
वीडियो

मारो सर, मार डालो हमको...पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल

Delhi Youth Protest Lathicharge: दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं। दर्द से चीखते युवा को देख सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा।

अमन मौर्या

Delhi Police Lathicharge Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली में इस समय भारी राजनीतिक विरोध और युवाओं के आक्रोश का केंद्र बनी हुई है। लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षाविद सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के बाद जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शनों और तेज हो गया। सोशल मीडिया पर दिल्ली की सड़कों से एक 13 सेकंड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस दर्दनाक वीडियो में पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवा पर सुरक्षा बल बर्बरता से लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में लाठियां खाते युवा दर्द से चीखते हुए जोर-जोर से कह रहा है कि मारो सर और मारो, मार डालो हमको। प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज के बाद जनता और विपक्षी नेता सरकार पर भड़क गए। आरोप है कि सरकार ने प्रदर्शन दबाने के लिए संसद भवन के आसपास इंटरनेट तक प्रतिबंधित कर दिया था। युवाओं के साथ हुई ऐसी बर्बरता से फिर से एक बार सिस्टम और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?