ऑटो नहीं, चलता-फिरता सुपरमार्केट! सामान से पूरी तरह ढका वाहन देख लोग रह गए हैरान
Auto Rickshaw Viral Video : सोशल मीडिया पर एक ऑटो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वाहन इतना ज्यादा सामान से लदा है कि ऑटो नजर ही नहीं आता। लोगों ने इसे 'चलता-फिरता सुपरमार्केट' बताया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Rickshaw Supermarket : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसने पर भी मजबूर कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आमतौर पर आपने बाइक या साइकिल पर सामान लादकर बेचने वाले लोगों को देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में एक ऑटो चालक ने अपने वाहन पर इतना अधिक सामान लाद लिया कि पूरा ऑटो ही नजर आना बंद हो गया। यही अनोखा नजारा लोगों का ध्यान खींच रहा है और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
This is not auto anymore… it’s a moving supermarket. pic.twitter.com/lqUfz6KN89 — Mysorebajjii (@Mysorebajjii) July 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
बारिश में फंसी मां कुतिया और उसके नवजात पिल्लों को दंपति ने दिया सहारा, इंसानियत भरा वीडियो वायरल
80 लाख के दो फ्लैट, हर महीने ₹80 हजार किराया… फिर भी उबर चला रहे शख्स की कहानी ने जीता लोगों का दिल
ऑटो पर चलती फिरती दुकान लेकर निकला शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो के चारों ओर घरेलू उपयोग का सामान इस तरह लटका हुआ है कि वाहन का असली आकार पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो सड़क पर कोई छोटा-सा चलता-फिरता स्टोर चल रहा हो।
वीडियो देखकर कई लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि चालक को सामने का रास्ता साफ दिखाई भी दे रहा होगा या नहीं। हालांकि वीडियो में किसी दुर्घटना या नियम उल्लंघन की पुष्टि नहीं होती, लेकिन कई यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई। वहीं, कुछ लोगों ने इसे भारतीय जुगाड़ और छोटे कारोबारियों की मेहनत का उदाहरण बताया।
ये खबर भी पढ़ें : ₹250 की किताब को ₹50 में खरीद ले गई लड़की, जबरदस्त बार्गेनिंग का वीडियो हुआ वायरल
सामान से पूरी तरह ढका वाहन देख लोग रह गए हैरान
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Mysorebajjii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “ये अब ऑटो नहीं रहा, ये चलता-फिरता सुपरमार्केट है।” वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “वो इसमें बैठता कहां से होगा?” दूसरे ने कहा, “यह तो पूरा मोबाइल मार्केट लग रहा है।”
एक अन्य यूजर ने सवाल किया, “क्या आरटीओ इस तरह वाहन चलाने की अनुमति देता है?” वहीं किसी ने इसे “मिनी मार्ट” बताया। हालांकि यह जानकारी सामने नहीं आई है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इसकी अनोखी झलक सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है।
