मौत बनकर आई CAR, सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Road Accident Video: कर्नाटक के हासन में से एक दिल रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को रौंद दिया। जिसका CCTV वीडियो वायरल है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वीडियो स्क्रीन ग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया)
Road Accident Video: कर्नाटक के हासन जिले में शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को रौंद दिया। यह पूरा हादसा पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। जब एक Kia कार के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ गई। इस हादसे में नूर बख्श, अभिज, नसीर और तबरेज़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत हसन के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
सामने आया हादसे का CCTV वीडियो
सोशल मीडिया पर इस एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग सड़क के किनारे खड़े हैं। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार आती है और उन्हें टक्कर मार देती है। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
बालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
उछलकर दूर जा गिरे लोग
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि टक्कर लगने से कुछ लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरते हैं। वहीं, कुछ लोग कार के नीचे कुचल जाते हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था।
कर्नाटक के हासन में एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को बुरी तरह रौंद दिया. इस हादसे का वीडियो किसी को भी डरा देगा.#viralvideo #Karnataka #hasancarvideo pic.twitter.com/0biOavsRkj — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) July 15, 2025
स्थानीय लोगों में दिखा आक्रोश
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोग इस घटना से बहुत गुस्से में हैं। वे प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक कार ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था. इसी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ड्राइवर ने शराब पी थी या नहीं।
यह भी पढ़ें: MNS के बाद UBT की गुंडागर्दी! हिंदी भाषी ऑटो चालक की पिटाई, VIDEO ने मचाया बवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर तेज रफ्तार गाड़ियां चलती हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो ऐसे हादसे बार-बार होते रहेंगे। साथ ही, वे सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
