Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने

Rewa Land Dispute : रीवा के चाकघाट थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

  • Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 02, 2026 | 08:21 AM

ट्रैक्टर से हमला (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Rewa Tractor Attack Video: रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र के चाकघाट थाना अंतर्गत ग्राम मांगी में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के एक व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैक्टर को पीड़ित की ओर तेजी से बढ़ते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मांगी निवासी हरिपूजन पयासी मिश्रा ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद के चलते गांव के ही रमाशंकर शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला और विनय शुक्ला ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जानबूझकर ट्रैक्टर उनकी ओर दौड़ा दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हमले में जा सकती थी जान

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में ट्रैक्टर को तेजी से पीड़ित की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पीड़ित का दावा है कि यदि उन्होंने समय रहते खुद को नहीं बचाया होता तो उनकी जान जा सकती थी।

सम्बंधित ख़बरें

डिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी

इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत कई शहरों में बरसेंगे बादल

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO

थाने में शिकायत दर्ज

घटना के बाद घायल हरिपूजन पयासी मिश्रा ने चाकघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जमीन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है, लेकिन इस बार मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष का बयान भी लिया जा रहा है ताकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जा सके। रीवा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Rewa tractor attack video land dispute murder attempt chakghat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 08:21 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Madhya Pradesh News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.