- Hindi News »
- Maharashtra »
- Minor Physical Abuse In Chandrapur Video Made Viral On Social Media
शर्मसार! चंद्रपुर में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
3 आरोपियों ने एक मासुम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना चंद्रपुर की बताई गई।
- Written By: आंचल लोखंडे

चंद्रपुर में नाबालिग से गैंगरेप (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर: एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। चंद्रपुर ज़िले से आई एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने न केवल पुलिस प्रशासन को हिला दिया है, बल्कि पूरे समाज के सामने एक भयावह सवाल खड़ा कर दिया है। क्या अब बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं रहीं? शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता के साथ शेगाव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि 3 आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस घिनौनी हरकत के बाद पीड़िता मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है, और पुलिस प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना 24 मई 2025, गर्मियों के दौरान हुई थी। तीनों आरोपी उसे झांसे में लेकर सुनसान जगह ले गए और वहां बलात्कार किया। घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया और कुछ दिन बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल कर दिया गया।
आरोपियों पर कड़ी धाराओं में मामला दर्ज
पीड़िता के मुताबिक, उसने डर और बदनामी के कारण इतने दिनों तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन जब वीडियो वायरल होने लगा तो उसने साहस जुटाकर अपने पिता को सारी सच्चाई बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ़्तार कर लिया। उन पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 70(2), 123, पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(ई) और 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘जलनगर’ में जल संकट! चंद्रपुर के इस इलाके में पानी को तरसे लोग, पाइपलाइन जाम, दूषित पानी से नागरिक परेशानी
चंद्रपुर मनपा का एक्शन! जाति प्रमाणपत्र पर घिरे पार्षद, 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी
घोषणा के 2 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई बल्लारशाह-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस; रेलवे ने बदला ट्रेन का नंबर
अमरावती में नाबालिग से दरिंदगी का बड़ा मामला, 8 आरोपियों पर POCSO के तहत केस दर्ज
ये भी पढ़े: ‘भोंगा बजा’ तो नपेंगे पुलिस अधिकारी, विधान सभा में सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
चंद्रपुर में बेटियां गायब
जांच की ज़िम्मेदारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी राकेश जाधव को सौंपी गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना से जुड़ा कोई भी वीडियो या तस्वीर शेयर न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बीच एक और भयावह सच्चाई सामने आई है।
विधानसभा में विधायक किशोर जोरगेवार ने खुलासा किया कि बीते अढ़ाई वर्षों में चंद्रपुर ज़िले से 2,730 महिलाएं और लड़कियां लापता हुई हैं।
214 बेटियां अब भी लापता
इनमें से अब तक 2,516 का पता चला है, लेकिन 214 अब भी गायब हैं। हर दिन औसतन 3 महिलाएं या बच्चियां लापता हो रही हैं। विधायक का आरोप है कि सोशल मीडिया के ज़रिए अजनबियों से संपर्क, फिर विश्वास जीतकर धोखे से उन्हें दूसरे राज्यों में भेजकर मानव तस्करी और शोषण किया जा रहा है।
विधायक की विधानसभा में मांग:
- कानून में बदलाव और विशेष मिशन शुरू हो!
- लापता लड़कियों के लिए विशेष खोज अभियान चलाया जाए।
- सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए कड़ा और अलग कानून बनाया जाए।
- राज्य स्तर पर साइबर क्राइम और मानव तस्करी के लिए स्वतंत्र इकाई बनाई जाए।
Minor physical abuse in chandrapur video made viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
May 18, 2026 | 04:36 PMNEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
May 18, 2026 | 04:32 PMभिगवान में किसानों का उग्र आंदोलन, पुणे-सोलापुर हाईवे किया जाम, पानी की मांग को लेकर ‘रास्ता रोको’
May 18, 2026 | 04:23 PMवोटर लिस्ट से गायब हो गया था नाम? टेंशन खत्म! MP निर्वाचन आयोग दोबारा जोड़ेगा नाम; 2027 चुनाव की तैयारी तेज
May 18, 2026 | 04:19 PMमहिलाओं को ₹3000 महीना और फ्री बस सफर! सुवेंदु कैबिनेट ने खोल दिया सरकारी खजाना, इन 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर
May 18, 2026 | 04:15 PMBAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज
May 18, 2026 | 04:11 PMIND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














