कैब ड्राइवर ने AC चलाने से किया इनकार, यात्री से बहस का वीडियो वायरल; सोशल मीडिया पर छिड़ी बड़ी बहस
Cab Driver Viral Video एक कैब ड्राइवर और यात्री के बीच AC को लेकर हुई बहस का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Ola Uber AC Issue : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कैब ड्राइवर और यात्री के बीच AC चलाने को लेकर जोरदार बहस होती दिखाई दे रही है। यह वीडियो X पर ‘नेहरा जी’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो में ड्राइवर, AC न चलाने की वजह बताते हुए यात्री से कहता है कि वह टोपी और स्वेटर पहने हुए है, इसलिए AC की जरूरत उसे ही पड़ेगी। वहीं यात्री लगातार अपनी राइड-हेलिंग ऐप पर शिकायत दर्ज करने में लगा हुआ दिखता है। बहस के दौरान ड्राइवर कहता है—“आप कम्प्लेन कर सकते हो, तो मैं भी रिकॉर्डिंग रखूंगा अपने साथ।”
स्वेटर टोपी पहनके इनको कैब मे AC चलवानी है 100 रुपये मे गाड़ी ही नाम कर दे इनके pic.twitter.com/xH1Mw0ISox — Nehra Ji (@nehraji77) November 24, 2025
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट पर कैब का पहिया जाम! दूसरे दिन भी ‘नो पिकअप-नो ड्रॉप’ हड़ताल, पैदल चलने को मजबूर यात्री
Maharashtra Cab Drivers की भूख हड़ताल की चेतावनी, मांगें नहीं मानी गईं तो 18 अप्रैल से आंदोलन
नवभारत निशानेबाज: ट्रंप ने किया पोप का अपमान, खुद को बताया ईसा जैसा महान
अब नहीं दिखेगा बच्चों को गलत कंटेंट, Instagram का बड़ा बदलाव, परिवारों की होगी टेंशन खत्म
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने मिक्स रिएक्शन दिए। कई यूजर्स ने साफ कहा कि राइड के किराए में AC का चार्ज पहले से शामिल होता है, इसलिए ड्राइवर को AC चलाने से इंकार नहीं करना चाहिए। एक यूज़र ने लिखा—“AC का खर्च किराए में शामिल है।
ओला और ऊबर के कई ड्राइवर हर बार अतिरिक्त पैसे कमाने की कोशिश करते हैं, जबकि यात्री पूरा किराया देता है।” वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि खुले शीशों से धूल और प्रदूषण अंदर आता है, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। उनके अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा और सेहत के लिए AC चलाना जरूरी है और कार की खिड़कियां बंद रहनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें : 2 मिनट का दिल दहला देने वाला VIDEO; युवक के सिर में बदमाशों ने घोंपा सूजा, खुद चलकर पहुंचा अस्पताल
वीडियो पर लोगों की छिड़ी बहस
इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने इस बहस के पीछे बड़ी समस्या की ओर ध्यान दिलाया। उनका कहना था कि कई बार गलती यात्री की होती है, तो कई बार ड्राइवर की, लेकिन असली जिम्मेदारी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स की है। उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ड्राइवर और यात्री दोनों के अधिकार सुरक्षित रहें और किसी को कोई नुकसान न पहुंचे।
लोगों ने सुझाव दिया कि इन प्लेटफॉर्म्स को अपने नियमों को और स्पष्ट करना चाहिए, ताकि ऐसे विवाद दोबारा ना हों। वीडियो वायरल होने के बाद यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है कि क्या राइड का किराया तय करते समय AC को अनिवार्य सेवा माना जाना चाहिए या नहीं।
