-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Bihar Vlogger Claims 50000 Monthly Income Police Reaction Viral Video Instagram Creator
‘महीने के 50 हजार कमाता हूं…’ 9वीं के छात्र की कमाई सुन दंग रह गए दरोगा जी, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
- Written By: हितेश तिवारी
Vlogger Income : बिहार में एक पुलिसकर्मी और 9वीं कक्षा के छात्र व्लॉगर के बीच हुई बातचीत का वायरल हो रहा है। छात्र ने अपनी मासिक कमाई 50 हजार रुपये बताई, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी दंग रह गए।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Social Media Earnings : बिहार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी और एक युवा व्लॉगर के बीच हुई बातचीत लोगों का ध्यान खींच रही है। वीडियो में सड़क पर व्लॉग बना रहे एक कंटेंट क्रिएटर को पुलिसकर्मी वापस बुलाता है और उससे बातचीत करने लगता है। पहले वह मजाकिया अंदाज में कहता है कि “बढ़िया से वीडियो बना लो”, फिर पूछता है कि क्या इस काम से कमाई भी होती है।
शुरुआत में लड़का मुस्कुराते हुए जवाब देता है कि “काम भर का आ जाता है”, लेकिन जब पुलिसकर्मी दोबारा पूछता है कि महीने में कितनी कमाई हो जाती है, तो लड़का बिना झिझक कहता है, “करीब 50 हजार रुपये।” यही जवाब सुनकर पुलिसकर्मी का रिएक्शन अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।
Instagram creator की कमाई सुन के दरोगा जी टेंशन में।😂 Vlogger को हल्के में लीए हो का दरोगा जी?
यहीं फ़र्क होता है Instagram और X क्रिएटर में
X पर इतनी कम आय है कि creator लोग मुंह छुपा के घूमते हैं। pic.twitter.com/n1dji61SoM — Magadh Updates (@magadh_updates) August 4, 2026
9वीं के छात्र की कमाई सुन दंग रह गए दरोगा जी
वीडियो में पुलिसकर्मी पहले तो हैरानी से दोबारा पूछता है, “50 रुपये?” इस पर लड़का फिर साफ करता है कि “नहीं, 50 हजार रुपये।” यह सुनते ही पुलिसकर्मी चौंक जाता है और दोबारा पुष्टि करते हुए पूछता है, “50 हजार कमा लेते हो?” इसके बाद वह छात्र से उसकी पढ़ाई के बारे में पूछता है।
लड़का बताता है कि वह फिलहाल नौवीं कक्षा में पढ़ता है और पढ़ाई के साथ-साथ व्लॉगिंग भी करता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में पुलिसकर्मी के चेहरे के भाव लोगों को काफी दिलचस्प लग रहे हैं। हालांकि, वीडियो में बताए गए छात्र की कमाई के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
ये खबर भी पढ़ें : उफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! देखते ही देखते पानी में फंस गई कार, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
छात्र ने बताई 50 हजार रुपये महीना कमाई
वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि आज के समय में सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन से अच्छी कमाई संभव है, जबकि कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया कि कम उम्र में भी बच्चे नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पुलिसकर्मी के रिएक्शन पर मीम्स भी शेयर किए। कुल मिलाकर यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स की बढ़ती लोकप्रियता और डिजिटल कमाई को लेकर एक नई चर्चा छेड़ रहा है।
Bihar vlogger claims 50000 monthly income police reaction viral video instagram creator
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 01:27 PMसायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
Aug 09, 2026 | 01:22 PMगोंदिया के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के 399 पद खाली
Aug 09, 2026 | 01:21 PMमटन के पार्सल में मिला मरा हुआ चूहा, नवभारत की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, होटल से लिए सैंपल
Aug 09, 2026 | 01:14 PMगोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
Aug 09, 2026 | 01:09 PMकोसोवो संसद में भारी हंगामा, विपक्षी सांसद ने पीएम एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके
Aug 09, 2026 | 01:09 PM3 महीने के राशन का इंतजार या अगस्त का संकट? राशन दुकानों में केवल एक महीने की आपूर्ति से मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 01:07 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM











