-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Uttarakhand Flooded Stream Car Stuck After Driver Attempts Crossing Heavy Rain Viral Video
उफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! देखते ही देखते पानी में फंस गई कार, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
- Written By: हितेश तिवारी
Car Stuck in Flood : उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच उफनते नाले को पार करने की कोशिश एक कार चालक को भारी पड़ गई। तेज बहाव में कार बीच नाले में फंस गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Flooded Stream : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कालसी तहसील की बताई जा रही है, जहां तेज बारिश के कारण एक मौसमी नाला अचानक उफान पर आ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के ऊपर से तेज रफ्तार से मिट्टी, पत्थर और मलबे के साथ पानी बह रहा है।
नाले का बहाव इतना तेज था कि सड़क पूरी तरह पानी में डूब चुकी थी और दोनों ओर कई वाहन रुककर हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक ने जोखिम उठाते हुए उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर दी।
Shocking visuals from Uttarakhand!A driver in Kalsi Tehsil (Johri) ignored warnings and tried to cross a raging, debris-filled flood. Within seconds, the car became trapped midstream in the violent current.#Uttarakhand #FlashFlood #MonsoonSafety #Kalsi #RoadSafety #Dehradun pic.twitter.com/GTCzkifuiL — Yogendra Singh Rajput (@yogirajput12) August 4, 2026
उफनते नाले को पार करने पर तेज भहाव में फंसी कार
जैसे ही कार पानी में उतरी, तेज बहाव ने कुछ ही सेकंड में उस पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मलबे और तेज धारा के बीच कार बीच रास्ते में फंस गई और आगे बढ़ना उसके लिए संभव नहीं रहा। वीडियो में आसपास मौजूद लोग बेबस होकर यह नजारा देखते दिखाई देते हैं।
कार के अंदर बैठे लोग भी कुछ समय के लिए फंस गए, जबकि तेज बहाव लगातार वाहन से टकराता रहा। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान छोटे दिखने वाले नाले भी कुछ ही मिनटों में खतरनाक रूप ले सकते हैं। ऐसे हालात में किसी भी तरह का जोखिम जानलेवा साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
102 डिग्री बुखार में अस्पताल पहुंचा शख्स, ऑटो में छूट गया बटुआ; Rapido ड्राइवर की ईमानदारी ने जीत लिया दिल
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
वफादारी की मिसाल! जहरीले सांप से एक घंटे तक लड़ता रहा पालतू कुत्ता, परिवार को बचाने के लिए दे दी जान
ये खबर भी पढ़ें : 102 डिग्री बुखार में अस्पताल पहुंचा शख्स, ऑटो में छूट गया बटुआ; Rapido ड्राइवर की ईमानदारी ने जीत लिया दिल
वीडियो देख लोगों ने कार चालक की लापरवाही बताई
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग चालक के फैसले की आलोचना कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि जब दूसरे वाहन पहले से ही रुके हुए थे, तब नाले को पार करने की कोशिश करना बड़ी लापरवाही थी। कुछ लोगों ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में फ्लैश फ्लड और अचानक बढ़ने वाले जलस्तर को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
विशेषज्ञ भी लगातार सलाह देते हैं कि भारी बारिश के दौरान उफनते नालों, पुलों और जलभराव वाले रास्तों को पार करने की कोशिश न करें। थोड़ी देर इंतजार करना बेहतर है, क्योंकि जल्दबाजी कई बार बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
Uttarakhand flooded stream car stuck after driver attempts crossing heavy rain viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सेंट्रल रेलवे का कड़ा रुख, बेटिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर भारी जुर्माना, जानें ये नए नियम
Aug 04, 2026 | 06:20 PMउफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! देखते ही देखते पानी में फंस गई कार, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Aug 04, 2026 | 06:19 PMपाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत
Aug 04, 2026 | 06:13 PMAkola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Aug 04, 2026 | 06:04 PMयादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान
Aug 04, 2026 | 05:57 PMफडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट
Aug 04, 2026 | 05:57 PMकेस दर्ज हुआ तो पुलिस में भर्ती नहीं हो पाओगे, जलगांव में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर भड़के मंत्री गिरीश महाजन
Aug 04, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM













