बेंगलुरु की महिला ने खुद भरा सड़क का गड्ढा, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘अब जनता ही करेगी काम?’
Bengaluru Pothole Viral Video : बेंगलुरु में खराब सड़कों से परेशान एक महिला ने खुद सड़क का गड्ढा भर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोग सड़कों की हालत को लेकर सवाल उठाने लगे।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Woman Fills Pothole : मानसून के दौरान बेंगलुरु की सड़कों पर गड्ढों की समस्या किसी से छिपी नहीं है। बारिश के बाद कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऐसे ही हालात से परेशान एक महिला ने इंतजार करने के बजाय खुद ही सड़क का गड्ढा भरने का फैसला किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे जिम्मेदार नागरिक की पहल तो बता रहे हैं, लेकिन साथ ही स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठा रहे हैं।
A mother’s heart did what the authorities failed to do. Frustrated by Bengaluru’s dangerous potholes, she brought soil herself and filled the road. Shame on the GBA and the Urban Development Minister for forcing citizens to do the government’s job. This is not governance. It’s… pic.twitter.com/5cJh6YkEKe — ಸನಾತನ (सनातन) (@sanatan_kannada) July 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सड़क पार कर रही पिकअप वैन से तेज रफ्तार SUV की भिड़ंत, वायरल एक्सीडेंट वीडियो देख दंग रह गए लोग
रील के लिए ट्रेन के गेट पर लटककर डांस करने लगी महिला, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘मौत को दे रही है न्योता’
PM Modi Video: NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी
छात्र प्रदर्शन के बाद वायरल तस्वीर पर विवाद, रिया अहीर ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और डीपफेक की जांच की मांग की
बेंगलुरु की महिला ने खुद भरा सड़क का गड्ढा
वायरल वीडियो में महिला सड़क के किनारे दो बोरे निर्माण सामग्री के साथ खड़ी दिखाई देती है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे को देखकर वह पहले उसमें पत्थर की गिट्टी डालती है और फिर ऊपर से दूसरी निर्माण सामग्री भरकर उसे समतल करने की कोशिश करती है।
उसका मकसद सड़क को वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए कुछ हद तक सुरक्षित बनाना था। वीडियो देखने वाले कई लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में ऐसे गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे उनका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए।
ये खबर भी पढ़ें : सड़क पार कर रही पिकअप वैन से तेज रफ्तार SUV की भिड़ंत, वायरल एक्सीडेंट वीडियो देख दंग रह गए लोग
लोग बोले- ‘अब जनता ही करेगी काम?’
महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने उनकी पहल की सराहना करते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बताया। वहीं कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़कों की मरम्मत करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, न कि आम लोगों की।
कुछ यूजर्स ने लिखा कि हर मानसून में यही समस्या दोहराई जाती है और स्थायी समाधान की जरूरत है। कई लोगों ने संबंधित अधिकारियों से अपील की कि अस्थायी उपायों के बजाय खराब सड़कों की जल्द और स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए खुद सड़कें ठीक करने की नौबत न आए।
