Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सड़क पार कर रही पिकअप वैन से तेज रफ्तार SUV की भिड़ंत, वायरल एक्सीडेंट वीडियो देख दंग रह गए लोग

Viral Accident Video : सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पार कर रही पिकअप वैन और तेज रफ्तार SUV के बीच जोरदार टक्कर हो जाती है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 28, 2026 | 03:58 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pickup Van Accident : सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को सावधानी बरतने का संदेश भी देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक 18 सेकंड का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में सड़क पार कर रही एक पिकअप वैन और तेज रफ्तार से आ रही SUV के बीच इतनी जोरदार टक्कर होती है कि देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं। हालांकि, यह हादसा कब और कहां हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

Who is at fault here? Toyota Fortuner guy or Mahindra Pickup guy? pic.twitter.com/D0tTOVn27A — Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) July 27, 2026

सम्बंधित ख़बरें

रील के लिए ट्रेन के गेट पर लटककर डांस करने लगी महिला, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘मौत को दे रही है न्योता’

PM Modi Video: NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी

छात्र प्रदर्शन के बाद वायरल तस्वीर पर विवाद, रिया अहीर ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और डीपफेक की जांच की मांग की

डिंडौरी में बच्चों की जान से खिलवाड़: साइकिलों से भरे ऑटो के बाहर लटककर स्कूल पहुंचे छात्र, VIDEO वायरल

पिकअप वैन और तेज रफ्तार SUV की जोरदार टक्कर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिंद्रा पिकअप वैन सड़क पार करने की कोशिश कर रही होती है। इसी दौरान दूसरी ओर से एक तेज रफ्तार SUV आती दिखाई देती है। ऐसा लगता है कि दोनों वाहन चालकों ने एक-दूसरे को समय रहते नहीं देखा।

न तो पिकअप चालक ने वाहन रोकने की कोशिश की और न ही SUV चालक को रफ्तार कम करने या टक्कर टालने का पर्याप्त मौका मिल सका। कुछ ही सेकंड में दोनों वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत हो जाती है। टक्कर इतनी तेज होती है कि वीडियो देखने वाले भी दंग रह जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : रील के लिए ट्रेन के गेट पर लटककर डांस करने लगी महिला, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘मौत को दे रही है न्योता’

वायरल एक्सीडेंट वीडियो देख दंग रह गए लोग

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में पूछा गया, “यहां किसकी गलती है, टोयोटा फॉर्च्यूनर वाले की या फिर महिंद्रा पिकअप वाले की?” वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा, “महिंद्रा पिकअप चालक की बड़ी लापरवाही दिख रही है।”

वहीं दूसरे यूजर का कहना था, “SUV चालक के पास प्रतिक्रिया देने या गाड़ी रोकने का समय ही नहीं था।” हालांकि, केवल वायरल वीडियो के आधार पर किसी चालक की जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकती। किसी भी सड़क हादसे में वास्तविक कारण और दोष का निर्धारण संबंधित जांच एजेंसियां, प्रत्यक्ष साक्ष्य और यातायात नियमों के आधार पर ही करती हैं।

Pickup van suv high speed crash viral video road accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 03:58 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.