रील के लिए ट्रेन के गेट पर लटककर डांस करने लगी महिला, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- 'मौत को दे रही है न्योता'

Train Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला चलती ट्रेन के गेट पर लटककर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
A woman was seen dancing while hanging from a train door for a reel, sparking concern over dangerous social media stunts.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Woman Dance on Train Gate : सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग कई बार अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन के गेट पर लटककर डांस करती दिखाई दे रही है।

महज कुछ सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो देखने वाले लोग महिला की हरकत को बेहद लापरवाह बता रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए जान जोखिम में डालना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है।

चलती ट्रेन के गेट पर लटककर रील बनाती महिला

करीब 12 सेकंड के इस वायरल वीडियो में महिला ट्रेन के खुले दरवाजे पर दोनों हैंडल पकड़कर बाहर की ओर लटकी हुई दिखाई देती है। इसी दौरान वह डांस के स्टेप्स भी करती नजर आती है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टंट के दौरान जरा-सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती थी।

अगर किसी कारण उसका हाथ फिसल जाता या संतुलन बिगड़ जाता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @jamir1919 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "इस महिला को देखिए और इनकी नारी शक्ति को भी। किस तरह से ट्रेन के गेट में मस्ती कर रही है, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।"

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "वायरल होने के लिए लोग हर हद पार कर रहे हैं।" दूसरे ने कहा, "यह बेहद खतरनाक है, ऐसे स्टंट से हमेशा बचना चाहिए।" वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "दीदी मौत को निमंत्रण दे रही हैं।" कई लोगों ने भारतीय रेलवे से ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com