रील के लिए ट्रेन के गेट पर लटककर डांस करने लगी महिला, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘मौत को दे रही है न्योता’
Train Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला चलती ट्रेन के गेट पर लटककर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Woman Dance on Train Gate : सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग कई बार अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन के गेट पर लटककर डांस करती दिखाई दे रही है।
महज कुछ सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो देखने वाले लोग महिला की हरकत को बेहद लापरवाह बता रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए जान जोखिम में डालना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है।
इस महिला को देखिए और इनकी नारी शक्ति को भी किस तरह से ट्रेन के गेट में मस्ती कर रही है
जो बेलकुल भी अच्छा नहीं है लेकिन जो इनके साथ हुआ वो हैरान करने वाला है ? pic.twitter.com/SCpgWcRfse — zamir (@jamir1919) July 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सड़क पार कर रही पिकअप वैन से तेज रफ्तार SUV की भिड़ंत, वायरल एक्सीडेंट वीडियो देख दंग रह गए लोग
PM Modi Video: NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाने पर मेटा ने मांगी माफी
छात्र प्रदर्शन के बाद वायरल तस्वीर पर विवाद, रिया अहीर ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और डीपफेक की जांच की मांग की
डिंडौरी में बच्चों की जान से खिलवाड़: साइकिलों से भरे ऑटो के बाहर लटककर स्कूल पहुंचे छात्र, VIDEO वायरल
चलती ट्रेन के गेट पर लटककर रील बनाती महिला
करीब 12 सेकंड के इस वायरल वीडियो में महिला ट्रेन के खुले दरवाजे पर दोनों हैंडल पकड़कर बाहर की ओर लटकी हुई दिखाई देती है। इसी दौरान वह डांस के स्टेप्स भी करती नजर आती है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टंट के दौरान जरा-सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती थी।
अगर किसी कारण उसका हाथ फिसल जाता या संतुलन बिगड़ जाता, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : नई BMW में पहली बार बैठी मां की मुस्कान जीत ले गई दिल, बेटे ने शेयर किया भावुक वीडियो
लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @jamir1919 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “इस महिला को देखिए और इनकी नारी शक्ति को भी। किस तरह से ट्रेन के गेट में मस्ती कर रही है, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।”
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “वायरल होने के लिए लोग हर हद पार कर रहे हैं।” दूसरे ने कहा, “यह बेहद खतरनाक है, ऐसे स्टंट से हमेशा बचना चाहिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “दीदी मौत को निमंत्रण दे रही हैं।” कई लोगों ने भारतीय रेलवे से ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।
