भीख मांगने आई महिला पर घर से डाला ठंडा पानी, वायरल वीडियो ने इंसानियत पर खड़े किए सवाल
Beggar Woman Viral Video : दरवाजे पर भीख मांगने आई एक गरीब महिला पर घर के अंदर से ठंडा पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर यूजर्स गुस्से और दुख से भर गए हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cold Water Incident : सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह समाज की सोच और संवेदनशीलता का आईना भी बन चुका है। हर दिन कोई न कोई वीडियो लोगों को हंसाता है, रुलाता है या फिर झकझोर कर सोचने पर मजबूर कर देता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिल भर आया है और इंसानियत पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
आपके द्वार पर कोई मांगने गया है, नहीं दे सकते तो ऐसी हरकत भी नहीं करनी चाहिए किसी गरीब के साथ…।😡 किस्मत का खेल है साहब, आज आप देने वाले हैं और वो माँगने वाला… कल वक्त बदल भी सकता है। pic.twitter.com/Nd9ZjlUPoJ — Shagufta khan (@Digital_khan01) January 6, 2026
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गरीब महिला किसी घर के दरवाजे पर भीख मांगने के लिए खड़ी होती है। महिला के हाथ में एक छोटा सा थैला है और वह बेहद शांत तरीके से दरवाजे के पास खड़ी नजर आती है। वह न तो जोर-जोर से आवाज लगाती है और न ही किसी तरह की जबरदस्ती करती दिखती है। इसी दौरान घर के अंदर मौजूद किसी व्यक्ति ने महिला को भगाने के इरादे से पाइप से उस पर ठंडा पानी डाल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
अचानक हुए इस व्यवहार से महिला घबरा जाती है। वीडियो में साफ दिखता है कि ठंडा पानी पड़ते ही वह खुद को बचाने की कोशिश करती है और कुछ पल तक वहीं खड़ी रह जाती है। पूरी तरह भीग चुकी महिला के चेहरे पर बेबसी साफ नजर आती है। इसके बाद वह बिना कुछ कहे चुपचाप वहां से चली जाती है। यह दृश्य इतना दर्दनाक है कि वीडियो देखने वालों की आंखें नम हो गईं।
ये खबर भी पढ़ें : रेस्क्यू के दौरान किंग कोबरा ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचा शख्स; वीडियो वायरल
ऐसे बेरहम लोगों से कुदरत खुद हिसाब कर लेती है
वीडियो को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि महिला की उम्र और हालत देखकर साफ लगता है कि वह किसी बड़ी मजबूरी में भीख मांगने आई थी। बावजूद इसके उसके साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया गया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर गुस्से की लहर दौड़ गई है।
यह वीडियो @Digital_khan01 नाम के एक्स (Twitter) अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स लगातार इस घटना की निंदा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे बेरहम लोगों से कुदरत खुद हिसाब कर लेती है।” वहीं दूसरे ने कहा, “अगर मदद नहीं कर सकते तो कम से कम किसी गरीब के साथ ऐसा व्यवहार तो मत कीजिए।” कई लोगों ने इसे समाज की गिरती संवेदनशीलता का उदाहरण बताया है।
