बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, गोंदिया के कटंगी गांव में महिला के साथ मारपीट की कोशिश; पुलिस ने बचाई जान
Gondia News: गोंदिया में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ ने मानसिक बीमार महिला को घेरा। पुलिस ने समय पर पहुंचकर महिला को बचाया और लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की। दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gondia Child Lifting Rumors News: गोंदिया-भंडारा जिले में अभी बच्चा बेचने का मामला चल ही रहा है कि इसी बीच अफवाह फैल गई है कि गोंदिया जिले में बच्चा चुराने वाला गैंग एक्टिव हो गया है। इसी अफवाह के आधार पर मंगलवार रात करीब 7. 30 से 8 बजे गोंदिया के कटंगी में एक मानसिक रूप से बीमार महिला को ग्रामवासियों ने पकड़कर हंगामा किया।
इस बीच, पुलिस समय पर मौके पर पहुंच गई और महिला को लोगों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और पुलिस ने ऐसी कोई भी अफवाह न फैलाने की अपील की है।
भंडारा जिले में बच्चा बेचने का एक मामला सामने आया है और भंडारा पुलिस ने इसके मुख्य सूत्रधार गोंदिया के एक डॉक्टर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला अभी चल ही रहा है कि अफवाह फैल गई है कि गोंदिया के ग्रामीण परिसर में बच्चा चुराने वाला गैंग एक्टिव हो गया है। इस अफवाह का असर मंगलवार रात शहर से सटे कटंगी गांव में देखने को मिला।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
दूल्हा कार नहीं, बैलगाड़ी पर पहुंचा बारात लेकर, दहेज के खिलाफ दिया अनोखा संदेश
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
परदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
गांव में संदिग्ध रूप से घूम रही एक महिला को ग्रामवासियों ने रोककर हंगामा कर दिया, यह खबर फैलते ही शहर के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना 112 पर दी गई। इस पर रामनगर पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
महिला मानसिक रूप से बीमार
इस दौरान पता चला कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और अपना नाम-पता भी नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने ग्रामवासियों को समझाकर महिला को ग्रामवासियों से छुड़ाया और उसके परिवार वालों के बारे में जानकारी लेकर उसे उनको सौंप दिया।
भंडारा पुलिस की समय पर कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई। हालांकि, इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग ऐसी अफवाहों में न आएं और सच्चाई जानें। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने ऐसी अफवाहें न फैलाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें:- मुंबई ईस्ट-वेस्ट लिंक वाले बेलासिस पुल का देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन, बदला नाम, जानिए खास बातें
बेवजह अफवाह न फैलाएं अन्यथा करेंगे कड़ी कार्रवाई
रामनगर उपनिरीक्षक संजय नागरगोजे ने बताया की महिला मानसिक रूप से बीमार है और उसे उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। बच्चा चोरी जैसी कोई घटना होने पर 112 पर सूचना देने की अपेक्षा की जाती है। लेकिन, ऐसी अफवाहे बेवजह न फैलाई जाएं, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
