बंदूक दिखाकर ज्वेलरी शॉप लूटने आए बदमाशों को मिला कर्मों का इंस्टेंट फल, भीड़ ने पकड़कर जमकर पीटा
Jewellery Shop Loot बदायूं में बंदूक दिखाकर ज्वेलरी शॉप लूटने आए बदमाशों को जनता ने मौके पर ही पकड़ लिया। वायरल वीडियो में दिखा कि कैसे भीड़ ने हिम्मत दिखाकर तीन बदमाशों को दबोच लिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Badaun Robbery Video : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में कुछ बदमाश दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर तमंचे के बल पर लूटपाट करते नजर आते हैं।
बदमाशों को भरोसा था कि बंदूक देखकर लोग डर जाएंगे और कोई भी उनके सामने आने की हिम्मत नहीं करेगा। शुरुआत में ऐसा ही हुआ, दुकान के बाहर खड़े लोग हथियार देखकर पीछे हट गए। लेकिन बदमाशों को शायद यह अंदाजा नहीं था कि उनकी यह लूट ज्यादा देर तक नहीं चल पाएगी।
This is what people power looks like.
The public chased down the criminals, caught them, and handed them over to the police in UP . Their weapons were also seized. pic.twitter.com/s3Sn1g9oyo — The Nalanda Index (@Nalanda_index) December 20, 2025
सम्बंधित ख़बरें
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
लेट नाइट Rapido राइड बनी डरावना अनुभव, राइडर ने लड़की को लगातार कॉल और आपत्तिजनक वीडियो कॉल किए
लंदन की सड़कों पर साड़ी पहनकर आम बेचती दिखी भारतीय महिला, वीडियो वायरल
‘काम से पहले परिवार’, भारतीय महिला ने बताया न्यू जीलैंड का वर्क कल्चर, लोग हुए प्रभावित
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ जमकर वायरल
जैसे ही बदमाश लूट का माल लेकर दुकान से बाहर निकले और भागने की कोशिश करने लगे, तभी पीछे से मौजूद एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए उन पर हमला कर दिया। बस फिर क्या था, आसपास मौजूद लोग भी हिम्मत जुटाकर एकजुट हो गए। किसी के हाथ में डंडा था, तो किसी के हाथ में जो मिला, उसी से बदमाशों पर टूट पड़े।
भीड़ ने तीन बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश बाइक से भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन लोग उन्हें गिराकर पीटते हैं। करीब 30 सेकंड के इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
ये खबर भी पढ़ें : जल्दी में UPI से 50 की जगह भेज दिए 500 रुपये, ऑटो ड्राइवर ने दिखाई ऐसी ईमानदारी कि दिल जीत लिया
लोगों ने कहा- ‘कर्मों का ऑन द स्पॉट फल’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वारदात में चार बदमाश शामिल थे, जिनमें से तीन को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि एक बदमाश करीब 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट का माल और दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
बदायूं के एसपी देहात ने जानकारी दी है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ जारी है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को ‘कर्मों का ऑन द स्पॉट फल’ बता रहे हैं और जनता की एकता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
