तेज रफ्तार ऑटो पलटा, बाइक सवार समेत कई यात्री घायल; वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Viral Road Accident Video : तेज रफ्तार ऑटो मोड़ पर संतुलन खो बैठी और पलट गई, जिससे एक बाइक सवार समेत कई यात्री घायल हो गए। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Speeding Auto Crash : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑटो चालक सड़क पर काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहा होता है।
जैसे ही ऑटो एक मोड़ के पास पहुंचती है, रफ्तार ज्यादा होने के कारण चालक संतुलन खो देता है और ऑटो अचानक पलट जाती है। यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड में घटित होती है, जिससे आसपास मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं।
निहायत ही बेवकूफ और गैर-जिम्मेदार
कलेजा मुंह को आ जाएगा 10 सेकंड में pic.twitter.com/nUbxkhEMqd — Arvind Chotia (@arvindchotia) February 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
तलाक लेने कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी फूट-फूटकर रोए, गले लगकर भुलाए गिले-शिकवे; रिश्ते को दिया दूसरा मौका
Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
तेज रफ्तार ऑटो पलटा
हादसे के दौरान ऑटो के आगे चल रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ जाता है। ऑटो के पलटते ही बाइक सवार गिर जाता है और उसे गंभीर चोटें लगती हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि ऑटो में केवल चालक ही नहीं, बल्कि कई यात्री भी सवार थे।
ऑटो के पलटने से यात्री भी घायल हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वीडियो देखकर साफ लगता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की मुख्य वजह रही।
ये खबर भी पढ़ें : बेंगलुरु में तेज रफ्तार कैब का कहर, कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद स्कूटर सवार की मौत
वीडियो देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदार और खतरनाक ड्राइविंग करार दिया है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे ड्राइवरों का लाइसेंस तुरंत रद्द होना चाहिए, जबकि दूसरे ने कहा कि तेज रफ्तार सिर्फ चालक ही नहीं, दूसरों की जान के लिए भी खतरा बनती है।
यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की जरूरत को उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि शहरी इलाकों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
