कार की टक्कर से गेंद की तरह उछाला शख्स, Video देखकर दिल दहल जाएगा, चालक को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा
Gujarat News : गुजरात में सड़क क्रॉस कर रहे शख्स कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शख्स गेंद की तरह हवा में उछल गया। इसके बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
- Written By: रंजन कुमार
शख्स को टक्कर मारती कार। इमेज-सोशल मीडिया
Gujarat Hit And Run News : गुजरात के वलसाड जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जो सड़क सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। पारडी इलाके के रेंटलाव गांव में एक बेकाबू कार ने मानवता को शर्मसार करते हुए एक राहगीर को हवा में उछाल दिया और मदद करने के बजाय मौके से रफूचक्कर हो गई। इस हिट एंड रन का सीसीटीवी फुटेज इतना भयावह है कि कमजोर दिल वाले इसे देख भी न पाएं।
हादसे का शिकार हुआ शख्स हितेश पटेल है, जो रेंटलाव गांव का ही निवासी है और केबल नेटवर्क के काम से जुड़ा है। बुधवार को वह अपनी कार पार्क करने के बाद सामान्य तरीके से ऑफिस जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हितेश लगभग सड़क के किनारे तक पहुंच चुका था और उसकी कोई गलती नहीं थी। तभी अचानक सामने से आ रही एक सफेद कार काल बनकर आई और उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हवा में उछला शरीर, पर नहीं रुके कार के पहिए
टक्कर इतनी भीषण थी कि हितेश पहले कार के बोनट से टकराया और फिर किसी गेंद की तरह हवा में कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरा। दिल दहला देने वाली बात यह रही कि टक्कर मारने के बाद कार चालक ने एक सेकंड के लिए भी ब्रेक नहीं लगाया। घायल शख्स तड़पता रहा, लेकिन पत्थर दिल चालक ने कार की रफ्तार और तेज की और वहां से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति और चालक का व्यवहार देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह नशे में धुत हो।
सम्बंधित ख़बरें
तलाक लेने कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी फूट-फूटकर रोए, गले लगकर भुलाए गिले-शिकवे; रिश्ते को दिया दूसरा मौका
Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
कार की टक्कर से गेंद की तरह उछला शख्स, गुजरात में हिट एंड रन का दिल दहलाने वाला वीडियो pic.twitter.com/HWpXqCyiIB — Rana (@ran_db7654) February 6, 2026
यह भी पढ़ें : संभाजीनगर में हिट एंड रन का चौंकाने वाला मामला, पहचान न होने से पुलिस ने कर दिया अंतिम संस्कार
अस्पताल में जंग और पुलिसिया कार्रवाई
हादसे के तुरंत बाद लोग हितेश की ओर दौड़े और उसे बेसुध हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल हितेश की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। गुजरात पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सड़कों पर दौड़ती रफ्तार का जुनून किस तरह मासूमों की जान का दुश्मन बना हुआ है।
