यूपी में शराब की दुकान पर टूट पड़ीं महिलाएं…Video Viral, सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में 100 से ज्यादा महिलाओं ने शराब की दुकान पर तोड़फोड की। 15 लाख रुपए की शराब को नष्ट कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: रंजन कुमार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शराब दुकान के बाहर महिलाओं की भीड़।
Uttar Pradesh Viral News : उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से नारी शक्ति की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। नशे के सौदागरों और शराबियों की बदतमीजी से तंग आकर 100 महिलाओं ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए शराब की दो दुकानों पर धावा बोल दिया। इस दौरान महिलाओं ने न केवल दुकानों में तोड़फोड़ की, बल्कि 15 लाख रुपये मूल्य की शराब की बोतलों को सड़क पर फेंक कर चकनाचूर कर दिया।
ललितपुर के इस गांव में महिलाएं पिछले कई महीनों से पुलिस और प्रशासन के चक्कर काट रही थीं। उनकी शिकायत बेहद जायज और दर्दनाक थी। गांव में शराब की दुकान खुलने के बाद से शराबियों का जमावड़ा बढ़ गया था। नशे में धुत पुरुष न केवल राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसते थे, बल्कि उनके साथ छेड़खानी की कोशिश भी की जाती थी। घर के भीतर की स्थिति और भी भयावह थी; पति मेहनत की कमाई शराब में उड़ा रहे थे और विरोध करने पर पत्नियों के साथ मारपीट और घरेलू हिंसा आम बात हो गई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रणचंडी अवतार
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्से से भरी महिलाएं किस तरह शराब की पेटियों को बाहर निकाल रही हैं। उन्हें पैरों से कुचल रही हैं। इस विरोध प्रदर्शन में कुछ स्थानीय पुरुषों ने भी महिलाओं का साथ दिया। महिलाओं का कहना है कि जब उनकी बार-बार की गई शिकायतों पर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो उन्हें मजबूरन यह उग्र कदम उठाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
तलाक लेने कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी फूट-फूटकर रोए, गले लगकर भुलाए गिले-शिकवे; रिश्ते को दिया दूसरा मौका
Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
जब सिस्टम नहीं सुनता और तकलीफ़ हद से बढ़ जाए, तब आक्रोश सड़क पर उतर आता है।
ललितपुर–महरौनी मार्ग पर ख़ितबास गांव की महिलाओं का शराब ठेके के खिलाफ़ साहसी विरोध।✊ pic.twitter.com/uYT4M26hBc — शंकरसिंह परमार 🇮🇳🚩 (@Shankarparmar99) February 4, 2026
यह भी पढ़ें : अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, गांव की शराब भट्टी की ध्वस्त, पोफाली पुलिस की अनदेखी
लोगों का मिला भरपूर समर्थन
भले ही कानूनन तोड़फोड़ गलत है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इन महिलाओं की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि ऐसी हिम्मत की आज हर गांव को जरूरत है। महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रशासन उनके सम्मान और परिवार की रक्षा नहीं कर सकता तो वे अपनी सुरक्षा के लिए खुद मैदान में उतरना जानती हैं। यह घटना न केवल शराब के बढ़ते दुष्प्रभाव को दर्शाती है, बल्कि यूपी पुलिस की लापरवाही पर भी एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है।
