- Hindi News »
- Viral »
- Ac Coach Crowd Like General Compartment Train Viral Video Railway Passengers Reaction
AC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
AC Coach Viral Video : ट्रेन के एसी कोच में जनरल डिब्बे जैसी भारी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था और सुविधा पर सवाल उठाए हैं।
- Written By: हितेश तिवारी

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
AC coach Crowd Video : ट्रेन में सफर करते समय लोग अक्सर जनरल कोच की भारी भीड़ से बचने के लिए ज्यादा पैसे खर्च कर एसी टिकट लेते हैं, ताकि यात्रा आरामदायक हो सके। लेकिन सोचिए अगर एसी कोच में भी जनरल डिब्बे जैसी भीड़ मिल जाए तो यात्रियों का हाल क्या होगा।
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के एसी कोच के अंदर जरूरत से ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और रेलवे व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
An AC coach in the train passing through Bihar. What is this @AshwiniVaishnaw ?? pic.twitter.com/DTxBPzj6vd — Kapil (@kapsology) April 27, 2026
AC कोच बना जनरल का डिब्बा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एसी कोच के अंदर सीटों के अलावा गलियारों में भी बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। इतनी भीड़ के कारण यात्रियों को आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। वीडियो में शोर-शराबा सुनाई देता है और लोग “आगे बढ़ो, आगे बढ़ो” कहते नजर आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
36 हजार फीट की ऊंचाई पर निकली बारात! प्लेन के अंदर डांस करता दिखा पूरा परिवार, वीडियो वायरल
SBI ATM में खुल गया हेयर सैलून! मशीन की जगह बाल कटवाता दिखा ग्राहक, वीडियो वायरल
जामा मस्जिद में विदेशी टूरिस्ट से 4500 रुपये मांगने लगा ई-रिक्शा चालक, चायवाले ने बचाई इज्जत
ऑस्ट्रेलिया में Uber चलाकर 10 घंटे में कमाए 56 हजार! हरियाणा के युवक का वीडियो वायरल
सीट पर बैठे यात्री भी परेशान दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह ट्रेन बिहार से गुजर रही थी। वीडियो बनाने वाले यात्री ने इसे शेयर करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग कर पूछा, “यह सब क्या है?” हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये खबर भी पढ़ें : चोरी करने घुसा चोर, ऊपर चढ़ते ही धड़ाम से गिरे; CCTV वीडियो देख लोग बोले- अब नहीं करेगा दोबारा कोशिश
लोगों ने कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर की
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @kapsology नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। लोग कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कुछ लोग हर कोच को अपना घर समझकर घुस जाते हैं।
दूसरे यूजर ने कहा कि सिर्फ रेल मंत्री को टैग करने से कुछ नहीं होगा, लोगों में भी सिविक सेंस होना चाहिए। वहीं कई लोगों का कहना है कि रेलवे की जिम्मेदारी है कि एसी जैसे प्रीमियम कोच में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Ac coach crowd like general compartment train viral video railway passengers reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather Update: आज 46°C तक पहुंचेगा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज नागपुर का मौसम
May 12, 2026 | 06:10 AM12 मई 2026 को जन्मे बच्चों का भविष्य: सुंदर व्यक्तित्व और महत्वाकांक्षी स्वभाव के धनी होंगे आज के जातक
May 12, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज महाराष्ट्र के इन 6 जिलों में चलेगी भीषण लू, जानें कैसा होगा आपके शहर का माैसम?
May 12, 2026 | 06:00 AMभीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड में कौन-सी कार देती है ज्यादा साथ? EV और Hybrid पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
May 12, 2026 | 05:43 AMGoogle ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
May 12, 2026 | 03:20 AMAaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














