Viral Video: आधी रात बाथरूम में दिखा 7 फीट का मगरमच्छ, दरवाजा खोलते ही परिवार के उड़े होश
Crocodile in Bathroom : गुजरात के आणंद जिले में एक घर के बाथरूम से 7 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Crocodile Rescue : गुजरात के आणंद जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि सोजित्रा तालुका के त्रंबोवाड-खड़ियारापुरा इलाके में एक घर के बाथरूम में देर रात करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया।
घटना के वक्त घर के बाहर कुत्ते लगातार भौंक रहे थे, जिससे परिवार को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। जब घर के मालिक ने उठकर बाथरूम का दरवाजा खोला तो अंदर विशाल मगरमच्छ को देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य तुरंत घर से बाहर निकल आए और वन विभाग को सूचना दी गई।
આણંદના સોજીત્રામાં એક ઘરના બાથરૂમમાંથી સાત ફૂટ લાંબો મગર મળી આવ્યો.#Anand pic.twitter.com/BNT716aHTZ — Manan Trivedi (@itsurbunny7) July 31, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ
वायरल वीडियो में टॉर्च की हल्की रोशनी में बाथरूम के अंदर बैठे मगरमच्छ को देखा जा सकता है। उसके पास बाल्टी और कपड़े भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि वह घर के बाथरूम में ही मौजूद था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया और बाद में उसे पास के तालाब में छोड़ दिया गया। हालांकि, इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : ‘कॉकरोच कैफे’ नाम सुनकर चौंके लोग, बिहार के इस यूनिक कैफे पर सोशल मीडिया में छिड़ी मजेदार बहस
वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने हैरानी जताई कि इतना बड़ा मगरमच्छ आखिर घर के बाथरूम तक कैसे पहुंच गया। वहीं कुछ यूजर्स ने घर के बाहर बने बाथरूम और जलाशयों के पास रहने से जुड़े जोखिमों पर भी सवाल उठाए।
एक यूजर ने लिखा कि अगर कुत्ते भौंके नहीं होते और घर का कोई सदस्य सीधे बाथरूम चला जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग वन विभाग की रेस्क्यू टीम की सराहना भी कर रहे हैं।
