'कॉकरोच कैफे' नाम सुनकर चौंके लोग, बिहार के इस यूनिक कैफे पर सोशल मीडिया में छिड़ी मजेदार बहस

Cockroach Cafe : बिहार के नालंदा में खुले 'कॉकरोच कैफे' का अनोखा नाम चर्चा का विषय बन गया। लोग नाम पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जबकि कैफे का इंटीरियर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
A uniquely named 'Cockroach Cafe' in Bihar's Nalanda has gone viral, sparking humorous reactions across social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया0
Published on
Updated on

Unique Cafe : बिहार के नालंदा जिले में खुला एक नया कैफे इन दिनों अपने खाने से ज्यादा अपने नाम की वजह से चर्चा में है। 'कॉकरोच कैफे' नाम सुनते ही लोग चौंक रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

हाल ही में हिलसा बाइपास के पास शुरू हुए इस कैफे का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। कई यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि इतने अजीब नाम वाले कैफे में जाने से पहले लोग मेन्यू से ज्यादा नाम के पीछे की कहानी जानना चाहेंगे। वहीं कुछ लोग इसे ग्राहकों का ध्यान खींचने का अनोखा मार्केटिंग आइडिया भी बता रहे हैं।

बिहार के नालंदा में खुला 'कॉकरोच कैफे'

वायरल वीडियो में कैफे का इंटीरियर भी लोगों को पसंद आ रहा है। ब्लैक थीम पर तैयार किए गए इस कैफे में टिन की छत से लटकती पीली लाइटें, दीवारों पर लगी कृत्रिम बेलें और फूल इसे आकर्षक लुक देते हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैफे अभी नया-नया शुरू हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, इसका उद्घाटन 27 जुलाई को हुआ था। फिलहाल यहां चाय, कॉफी, मैगी, सैंडविच और कोल्ड ड्रिंक जैसी सीमित चीजें परोसी जा रही हैं। शाम के समय यह जगह युवाओं के लिए रील्स और फोटो खिंचवाने का पसंदीदा स्पॉट भी बनती जा रही है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर कैफे के नाम को लेकर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "वहां की चाय में भी कॉकरोच मिलेगा क्या?" वहीं दूसरे ने लिखा, "चाय तैयार रखना, मैं जल्द आने वाला हूं।"

हालांकि वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कहा कि नाम चाहे जितना अलग हो, अगर खाने का स्वाद और सेवा अच्छी होगी तो लोग जरूर यहां आएंगे। फिलहाल 'कॉकरोच कैफे' का यह अनोखा नाम ही उसे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना चुका है और लोग इसे देखने व आजमाने की उत्सुकता जता रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com