संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Pappu Yadav Parliament protest: संसद में भगवा पहनकर प्रदर्शन करने पर पप्पू यादव के खिलाफ अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के संत भड़क उठे हैं, इसे सनातन धर्म का अपमान बताकर सदस्यता रद्द करने की मांग की।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन पर अयोध्या, वाराणसी और मथुरा के साधु-संतों ने कड़ा विरोध जताया है। अखिल भारतीय संत समिति और देश के प्रमुख संतों ने इसे सनातन धर्म, भगवा और देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का गंभीर अपमान करार दिया है।
संतों ने राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि ऐसे जनप्रतिनिधियों की संसद सदस्यता तत्काल बर्खास्त की जानी चाहिए। संतों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो संत समाज कड़ा कदम उठाएगा। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों और संत समाज में भारी रोष देखा जा रहा है।