भारत में ट्रेन सफर को लेकर विदेशी महिला ने शेयर किया अनुभव; बोली- ऐसा ट्रिप कभी नहीं भूलेंगे

Foreign Tourist Indian Railways Review : भारत में 2AC ट्रेन से यात्रा करने वाली विदेशी कंटेंट क्रिएटर एम्मा होल्म ने टिकट बुकिंग से लेकर सफर खत्म होने तक का अपना अनुभव साझा किया।
Foreign content creator Emma Holm shared her memorable experience of travelling in Indian Railways' 2AC coach, from ticket booking to the journey itself.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Foreign Tourist Viral Video : भारत घूमने आई विदेशी कंटेंट क्रिएटर एम्मा होल्म का भारतीय रेलवे में सफर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एम्मा ने गोवा से कोंकण रूट की यात्रा के लिए इंडियन रेलवे के 2AC कोच में टिकट बुक कराया था।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में टिकट बुकिंग, वेटिंग लिस्ट, सीट कन्फर्म होने और यात्रा के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया। वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ ट्रेन में सफर का आनंद लेती नजर आती हैं, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि भारत में ट्रेन का टिकट लेना और सीट कन्फर्म होने का इंतजार उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव था।

विदेशी कंटेंट क्रिएटर ने भारतीय रेलवे का अनुभव साझा किया

एम्मा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि टिकट बुक करते ही यात्रा तय हो जाएगी, लेकिन बाद में पता चला कि टिकट का कन्फर्म होना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई बार वेटिंग लिस्ट काफी लंबी होती है, जो उनके लिए हैरानी की बात थी।

उनके तीन लोगों के ग्रुप में केवल एक व्यक्ति का टिकट कन्फर्म हुआ था। उसी के आधार पर तीनों ट्रेन में सवार हो गए और शुरुआती कुछ घंटों तक एक ही सीट पर बैठकर एडजस्ट करना पड़ा। हालांकि, रात में जब कुछ सीटें खाली हुईं तो टीटीई ने उन्हें दूसरी सीटें दे दीं, जिससे सभी आराम से सो सके। एम्मा ने लिखा कि यह पूरा अनुभव उनके लिए रोमांचक और यादगार रहा।

बुकिंग से लेकर सफर खत्म होने तक का वीडियो किया शेयर

अपने पोस्ट में एम्मा ने भारतीय रेलवे के माहौल की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा कि ट्रेन में अलग-अलग राज्यों और संस्कृतियों के लोग, खाने-पीने की चीजें बेचने वाले वेंडर, चाय की आवाजें और हल्की-फुल्की अफरा-तफरी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद सब कुछ अपने तरीके से व्यवस्थित चलता रहा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने कहा कि भारत में 2AC कोच का सफर काफी आरामदायक होता है, जबकि कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि जितना किराया देंगे, उसी हिसाब से सुविधाएं मिलेंगी। वहीं कई यूजर्स ने विदेशी महिला के अनुभव को भारतीय रेलवे की असली झलक बताया।

Navbharat Live
navbharatlive.com