IPL के जश्न के बीच क्रिकेट जगत में मचा कोहराम, फील्डिंग के दौरान क्रिकेटर की Heart Attack से मौत, कैमरे में कैद हुआ मौत का मंजर

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि 21 वर्षीय बीटेक छात्र विनय कुमार की क्रिकेट खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से 21 वर्षीय बीटेक छात्र विनय कुमार की मौत, वीडियो वायरल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्ट्स डेस्क: इन दिनों हार्ट अटैक के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कभी शादी में दूल्हे को हार्ट अटैक आ जाता है, तो कभी स्टेज पर कालाकार को, तो कभी कोई डांस करते हुए इसका शिकार होता है, तो कभी कोई खेल खेलते समय। लेकिन, आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक क्रिकेटर को फील्डिंग के दौरान हार्ट अटैक आ गया।

हर्ट अटैक आना आज के समय काफी आम हो गया है। किसी भी उम्र में आज कल दिल का दौरा आ जाता है, जिसकी वजह से लोगों की मौत हो जाती है। कुछ ऐसी ही खबर क्रिकेट जगत से सामने आ रही है। जहां मैदान के बीच फील्डिंग करते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। यह वायरल वीडियो तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का है। शनिवार को 21 वर्षीय बीटेक छात्र विनय कुमार की क्रिकेट खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना मेडचल के सीएमआर इंजीनियरिंग कॉलेज की है, जहां क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा था। इस टूर्नामेंट के दौरान छात्र की मौत हुई। उसका नाम विनय कुमार बताया जा रहा है, जो खम्मम जिले का रहने वाला था। वह फील्डिंग करते समय अचानक गिर गया। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

21 वर्षीय विनय कुमार को क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक आने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मौत के टांडव का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विनय मैदान पर किसी को इशारा कर रहा था और फिर कुछ ही देर में जमीन पर गिर गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com