- Hindi News »
- Videos »
- Vijay Ubale Aimim Only Hindu Councillor Mumbai Ward 140 Victory Struggle Story
ओवैसी के इकलौते हिंदू पार्षद विजय उबाले: उधार लेकर भरा पर्चा, 16 दिग्गजों को हराकर हासिल की जीत, देखें वीडियो
Vijay Ubale: मुंबई के वार्ड 140 से एआईएमआईएम (AIMIM) के टिकट पर चुनाव जीतने वाले विजय उबाले ने इतिहास रच दिया है। पेशे से शिक्षक विजय ने बेहद तंगहाली और संघर्ष के बीच 16 प्रत्याशियों को मात दी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Vijay Ubale AIMIM Hindu Councillor: “हजार बर्क गिरे लाख आंधियां उठे वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं…” साहिर लुधियानवी का यह शेर विजय उबाले की कहानी पर सटीक बैठता है। महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने जहां 97 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं मुंबई के वार्ड नंबर 140 से जीतने वाले विजय उबाले एआईएमआईएम के इकलौते हिंदू पार्षद बनकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गए हैं।
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मुंबई के वार्ड 140 से विजय उबाले को अपना प्रत्याशी बनाया। विजय ने इस चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी और 16 अन्य प्रत्याशियों को हराते हुए 4945 वोटों से शानदार जीत हासिल कर ली। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो कुल पड़े वोटों का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा विजय के खाते में आया। दिलचस्प बात यह है कि जिस क्षेत्र से वे जीते हैं, वहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 50 प्रतिशत से भी अधिक थी, फिर भी जनता ने एक हिंदू चेहरे और ओवैसी की विचारधारा पर भरोसा जताया।
गणित और विज्ञान के गुरु अब सुलझाएंगे जनता की समस्याएं
विजय उबाले की पृष्ठभूमि बेहद सामान्य और प्रेरणादायक है। वे पेशे से एक शिक्षक हैं और साल 2012 से शिक्षण कार्य (टीचिंग) कर रहे हैं। उन्होंने साल 2013 में मुंबई यूनिवर्सिटी से गणित (Mathematics) विषय में बीएससी (B.Sc) की डिग्री हासिल की थी। वे नौवीं, दसवीं और सीबीएसई के छात्रों को विज्ञान व वाणिज्य पढ़ाते हैं, साथ ही डिप्लोमा के छात्रों को गणित के गुर सिखाते हैं। अब उनके छात्र और क्षेत्र की जनता उन्हें ‘पार्षद जी’ के रूप में देख रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में दुकानों-होटलों और दफ्तरों पर लगाना होगा मराठी साइनबोर्ड, BMC ने दिया 1 महीने का अल्टीमेटम
मुंबई में CNG हुई महंगी, अब ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ना तय? जानें नई कीनत
गर्मियों में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया टालने की मांग, BMC आयुक्त ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
खुले और क्षतिग्रस्त मैनहोल से बढ़ा खतरा, ‘मुंबई मार्च’ ने BMC से मांगा तत्काल हस्तक्षेप
संघर्ष की दास्तां: पर्चा भरने के लिए वकील को देने के पैसे नहीं थे
विजय का पार्षद बनने तक का सफर अभावों और संघर्षों से भरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी आर्थिक स्थिति इतनी सामान्य थी कि जब वे नामांकन के लिए एफिडेविट (शपथ पत्र) बनवाने गए, तो उनके पास वकील को देने के लिए ₹3000 भी नहीं थे। उन्होंने वकील से उधारी पर काम करवाया और दोस्तों-शुभचिंतकों के सहयोग से चुनाव लड़ा। उधारी के पैसों से नामांकन भरकर पार्षद बनने तक का यह सफर उनके जज्बे को बयां करता है।

Vijay ubale aimim only hindu councillor mumbai ward 140 victory struggle story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
May 14, 2026 | 11:24 PMकेरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
May 14, 2026 | 11:18 PMकोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
May 14, 2026 | 11:07 PMपूर्व सांसद आनंद परांजपे की 14 साल बाद शिवसेना में घर वापसी, एनसीपी से दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में हुए शामिल
May 14, 2026 | 11:03 PMMP News: पुलिस का ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान, 1000 से ज्यादा लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन
May 14, 2026 | 11:01 PMइधर चल रही थी ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग, उधर पुतिन ने बरसा दी यूक्रेन पर मिसाइल; कीव में मची भारी तबाही
May 14, 2026 | 11:00 PMLife Stressसे हो गए परेशान ?…घूम आइए ये शानदार जगहें, देंगी आपको ताज़गी भरे पल
May 14, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM