AC Local Train की कमी और अनियमितता से यात्री परेशान, बदलापुर-दादर रूट पर हंगामा

बदलापुर से दादर और सीएसएमटी के लिए सीमित AC Local Train के बीच एक ट्रेन के अचानक रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। गर्मी में सफर कर रहे लोगों में रेलवे के खिलाफ नाराजगी बढ़ती दिखी।
badlapur-ac-local-train-cancelled-passengers-angry-mumbai
एसी लोकल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Badlapur AC Local Train Cancelled: एक तरफ जहां गर्मी बढ़ने के साथ लोग दोपहर के समय एसी लोकल ट्रेनों का इंतजार करते हैं, वहीं बदलापुर से दादर तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए दिन में केवल चार एसी लोकल ट्रेन ही चलती है।

शुक्रवार की दोपहर वातानुकूलित लोकल ट्रेन अचानक रद्द होने से बदलापुर के यात्रियों में असंतोष दिखाई दिया। वहीं मासिक पास धारक भी रेलवे के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर 1.48 बजे चलने वाली एसी लोकल ट्रेन को एसी की बजाए नियमित लोकल ट्रेन की तरह चलाया गया। इससे पहले भी यात्री इसी तरह की दिक्कतों से रूबरू हो चुके हैं।

बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इनमें से दो एसी लोकल ट्रेनें दोपहर के समय चलती हैं। दादर से दोपहर 1।48 बजे चलने वाली फास्ट लोकल ट्रेन शुक्रवार को अचानक साधारण लोकल के रूप में चलाई गई।

AC Local Train का इंतजार

मुंबई से आने वाली यही लोकल ट्रेन भी साधारण लोकल के रूप में ही चली। इसके चलते मुंबई, ठाणे से बदलापुर, अंबरनाथ जाने वाले यात्री दोपहर के समय फंस गए। वहीं बदलापुर स्टेशन पर एसी लोकल का इंतजार कर रहे यात्रियों को भी साधारण लोकल में ही सफर करना पड़ा।

मेल एक्सप्रेस पकड़ने वाले भी करते हैं एसी लोकल का प्रयोग

  • फिलहाल, कल्याण, ठाणे और दादर स्टेशनों से शहर से बाहर जाने वाली लंबी दूरी की मेल एक्सप्रेस पकड़ने वाले यात्री भी इन एसी लोकल ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं।
  • हालांकि यात्रियों में असंतोष का माहौल है, क्योंकि ऐसी लोकल ट्रेनें कभी कभार रद्द हो जाती है।
  • अनिल थाटे नामक एक रेल यात्री ने बताया कि, 'हम एसी लोकल ट्रेन से दादर जाने वाले थे और वहां से गुजरात के लिए एक्सप्रेस पकड़ने वाले थे लेकिन एसी लोकल ट्रेन ऐन समय पर रद्द होने के कारण हमे साधारण लोकल ट्रेन की गर्मी में सफर करना पड़ा।
  • कई अन्य यात्रियों ने भी निर्धारित समय के अनुसार एसी लोकल ट्रेन के टिकट बुक किए थे। वे भी निराश हुए हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com