

Nagpur Mumbai Flights Update: गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अकासा एयर ने नागपुर के लिए स्पेशल एड-हॉक फ्लाइट्स की अप्रैल से शुरू होंगी जिससे मुंबई-नागपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। एड-हॉक फ्लाइट्स वे फ्लाइट्स होती हैं जो रेगुलर शेड्यूल पर नहीं होती हैं लेकिन किसी खास वजह या जरूरत के लिए अचानक शेड्यूल की जाती हैं। ये एडिशनल फ्लाइट्स तब चलाई जाती हैं जब त्योहारों, छुट्टियों या किसी बड़े इवेंट के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।
इसके तहत अकासा एयर द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार मुंबई से नागपुर और नागपुर से मुंबई के बीच अलग-अलग दिनों में स्पेशल फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से अप्रैल के आखिरी हफ्ते और मई महीने में ज्यादा फ्लाइट्स चलाने की योजना बनाई गई है।
मुंबई-नागपुर स्पेशल फ्लाइट्स 24 अप्रैल से हर शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को उपलब्ध होंगी। इसमे रात्रि 12.35 से रात 11.35 बजे तक अलग-अलग समय शामिल हैं। 19 से 21 जून तक स्पेशल फ्लाइट्स का भी प्लान बनाया गया है।
फ्लाइट्स सुबह 4.25 से 9.55 बजे तक उपलब्ध है। पैसेंजर्स इन फ्लाइट्स को अकासा एयर की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल एप या अपने ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक कर सकते है। छुट्टियों में एयर टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी और सीटों की कमी को देखते हुए इन एक्स्ट्रा फ्लाइट्स से पैसेंजर्स के लिए यात्रा करना आसान हो जाएगा।
पुणे एयरपोर्ट पर भारतीय वायू सेना के विमान के अचानक लैंडिंग के कारण शुक्रवार को पुणे से नागपुर सहित अन्य शहरों के लिए उड़ान भरने वाली उड़ानों को घंटों विलंब हुआ। पुणे एयपोर्ट को बंद कर दिया गया था। इससे यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। पुणे से नागपुर के लिए रात में 11.55 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट क्रमांक 6ई-6798 ने डेढ़ घंटे की देरी से यानि रात 1.35 बजे उड़ान भरी।
यात्री एयरपोर्ट पर अपने समय से पहले पहुंच गये थे, लेकिन फ्लाइट में हुए विलंब के कारण उनका ढाई से 3 घंटे का समय एयरपोर्ट पर ही बर्बाद हुआ। पुणे से दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, पटना, कोलकाता और बेंगलुरू फ्लाइट को भी घंटों का विलंब हुआ।