ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज! भारत, ग्रीक के पांच तेल टैंकरों ने अचानक बदला रास्ता, बीच समुद्र में मचा हड़कंप

Hormuz Crisis: ईरान ने होर्मुज की नाकेबंदी फिर शुरू कर दी है, जिसके बाद 5 भारतीय और ग्रीक तेल टैंकरों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। विदेश मंत्री और IRGC के बीच मतभेद से तेल बाजार में भारी अनिश्चितता है।
Indian Tankers U Turn Hormuz Strait
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय तेल टैंकरों ने अचानक रास्ता बदला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Tankers U Turn Hormuz Strait: ईरान ने हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz ) को खोलने का ऐलान किया गया था। जिसके बाद ऊर्जा संकट से जुझ रहे देशों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी कर दी है। जिसके चलते कम से कम पांच भारतीय और ग्रीक तेल टैंकरों ने अपना रास्ता बदल लिया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कई तेल टैंकर जो फारसी खाड़ी से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले थे, अब अपना रास्ता बदलकर लौटते हुए देखे जा रहे हैं। इस स्थिति ने जहाज मालिकों और तेल व्यापारियों के बीच असमंजस की स्थिति बना दी है।

होर्मुज खोलने को लेकर ईरान में असमंजस

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz ) को "पूरी तरह से खोलने" की बात की थी, लेकिन उनके इस बयान के बाद ईरान में विवाद उत्पन्न हो गया। सरकारी समाचार एजेंसियों ने उनकी आलोचना की और ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने नई शर्तों के तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को लेकर चेतावनी जारी की। इसके परिणामस्वरूप, जहाज मालिकों का ईरान के वादों पर भरोसा अब कमजोर हो गया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, जहां एक ओर विदेश मंत्री ने जलडमरूमध्य को खुला बताया, वहीं दूसरी ओर ईरान की आधिकारिक और अर्द्ध-सरकारी एजेंसियों ने चेतावनी दी कि अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी जारी रहने पर मार्ग बंद रह सकता है। शनिवार को जब टैंकर दुबई के पास से होर्मुज की ओर बढ़ रहे थे, जहाज मालिकों को रेडियो पर संदेश मिला कि उन्हें ईरान की नौसेना से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

भारतीय टैंकर ने अचानक बदला रास्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रीक और भारतीय टैंकर जो कच्चे तेल से भरे थे, दुबई के पास से होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait)  की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन शनिवार की सुबह उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया और वापस मुड़ने लगे। कुछ जहाज अब वहीं रुके हुए हैं, जहां से उन्होंने यू-टर्न लिया था। इनमें से एक टैंकर का जियोलोकेशन सिग्नल बंद हो गया है। इन छह जहाजों का कुल मिलाकर 8.3 मिलियन बैरल कच्चा तेल भरने का अनुमान है।

यू-टर्न की वजह स्पष्ट नहीं

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टैंकरों का यू-टर्न यात्रा रद्द करने के कारण था या फिर जलडमरूमध्य में किसी ट्रैफिक कंट्रोल के चलते यह निर्णय लिया गया। इन टैंकरों के लौटने के बाद, तीन एलपीजी कैरियर्स और एक तेल उत्पाद टैंकर को ओमान की खाड़ी की ओर मुड़ते देखा गया। इस घटनाक्रम से साफ है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com