सपना चौधरी ने खुद को बताया खानदानी गरीब, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई : हरियाणा (Haryana) की डांसिंग क्वीन (Dancing Queen) कही जाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ शेयर करती रहती है। जिससे वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक कॉमेडी वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है। वो फिल्म 'हिंदी मीडियम' का डायलॉग है। जिसे सपना चौधरी ने अपने अलग अंदाज में रिक्रिएट करके बोला है। वीडियो में वो बोलती नजर आ रही हैं कि हम खानदानी गरीब है। हमारा बाप गरीब, दादा गरीब, परदादा गरीब, उसका बाप गरीब, सब गरीब सातों पुश्ते गरीब ऐसा नहीं कि पहले गरीब थे फिर अमीर हो गए फिर गरीब हो गए नहीं हम शुद्ध गरीब है। उन्होंने यह इसलिए कहा कि जब कोई पैसे उधार मांगता है। सपना चौधरी ने अपने कैप्शन में लिखा, 'हम गरीब है.....' उनके इस वीडियो को देखकर फैंस लोटपोट हो रहे हैं।
Sapna Choudhary
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: