-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News . »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Exclusive Bhopal Police Constable Fines Own Bike After Navbharat Live Question
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Bhopal Traffic Challan: भोपाल में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, दूसरों का चालान काट रही पुलिस की खुद की बाइकों पर नहीं थी नंबर प्लेट, सवाल उठाते ही आरक्षक ने काटा अपनी ही गाड़ी का चालान।
Navbharat Live Exclusive Ground Report: भोपाल के मंडीदीप रोड पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही है। सड़क पर तैनात एसआई प्रभाकर और अन्य पुलिसकर्मी बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर रहे थे।
इसी दौरान जब नवभारत टीम की नजर वहां खड़ी पुलिसकर्मियों की गाड़ियों पर पड़ी, तो चार में से दो मोटरसाइकिलों पर आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं थी। हैरानी की बात यह रही कि नंबर प्लेट की जगह गाड़ियों पर बड़े अक्षरों में सिर्फ ‘पुलिस’ लिखा हुआ था।
मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब
जब इस बारे में मौके पर मौजूद एसआई प्रभाकर से सवाल किया गया, तो उन्होंने अपनी गाड़ी के नियमों के अनुरूप होने की बात कही। लेकिन मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों की बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
आरक्षक ने स्वीकार की गलती, काटा अपनी बाइक का चालान
हालांकि, नवभारत लाइव के सवाल उठाने के बाद संबंधित आरक्षक ने अपनी गलती स्वीकार की और अपनी ही बाइक का चालान भी मौके पर काटा। यह कार्रवाई इस बात का संदेश जरूर देती है कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए और नियमों का पालन पुलिसकर्मियों को भी उतनी ही गंभीरता से करना चाहिए, जितना आम नागरिकों से अपेक्षित है।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में आधी रात भारी हंगामा; नशे में धुत युवती ने हाथ में धारदार बका लहराकर मचाया उत्पात- देखें VIDEO
भोपाल: पूर्व चीफ सेक्रेटरी एवी सिंह की ‘गालीबाज’ बहू! शिव मंदिर को दी गाली; देखें बदतमीजी का पूरा VIDEO
दतिया उपचुनाव: दलीय जंग से बड़ी भीतरघात की चिंता, नरोत्तम के इर्द-गिर्द सिमटा मुकाबला; रण में मात्र 3 दिन शेष
MP में मूंग खरीदी पर रार: केंद्र बोला- पहले स्वीकृत कोटा पूरा करो; नर्मदापुरम से भोपाल तक ‘क्रांति मार्च’
ट्रैफिक नियमों का करें पालन, हेलमेट पहनकर चलाएं वाहन
एसआई प्रभाकर ने आम लोगों से अपील की कि सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। उनका कहना है कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें: MP में मूंग खरीदी पर रार: केंद्र बोला- पहले स्वीकृत कोटा पूरा करो; नर्मदापुरम से भोपाल तक ‘क्रांति मार्च’
पुलिसकर्मीयों के वाहनों पर नंबर प्लेट न होने से उठे सवाल
नियमों का पालन कराने निकली भोपाल पुलिस की टीम में जब खुद कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं मिली, तो सवाल उठना लाज़िमी है कि कानून का पालन पहले कौन करेगा? हालांकि नवभारत के सवाल के बाद संबंधित आरक्षक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अपनी बाइक का चालान भी कराया।

Exclusive bhopal police constable fines own bike after navbharat live question
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम
Jul 27, 2026 | 07:42 PMहाईकोर्ट का अहम फैसला; दूसरी शादी या लिव-इन के पुख्ता सबूत बिना नहीं मिलेगा भरण-पोषण, बच्चे का अधिकार सुरक्षित
Jul 27, 2026 | 07:40 PMप्लास्टिक के ₹10-₹20 के नोट को सरकार ने दी मंजूरी, कब होंगे जारी और क्या होंगे फायदे?
Jul 27, 2026 | 07:38 PMसागर में आधी रात भारी हंगामा; नशे में धुत युवती ने हाथ में धारदार बका लहराकर मचाया उत्पात- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 07:37 PMरोहित पवार ने तुकाराम मुंढे को सौंपा ज्ञापन, MPSC पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग कर किए चौंकाने वाले खुलासे
Jul 27, 2026 | 07:32 PMतमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री हादसा: सीएम विजय ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान
Jul 27, 2026 | 07:28 PM‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
Jul 27, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM