दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली फीस एक्ट को मंजूरी दे दी है। अब यह एक्ट फीस को लेकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को रोकने का काम करेगा। अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा और वहां से पास होने पर यह कानून का रूप ले लेगा। दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर सख्ती दिखाते हुए ‘स्कूल फीस एक्ट’ को कैबिनेट से पास करवा लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अब स्कूल अभिभावकों से जबरन फीस नहीं वसूल पाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि स्कूलों की फीस को लेकर पिछली सरकारों ने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह एक्ट दिल्ली की सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।