DPCC Recruitment 2026:150 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, आवेदन करने के हैं आसान स्टेप्स, जानें पूरी प्रक्रिया

DPCC Technical Scientific Trainee Recruitment: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की ओर से सूचना जारी की गई है। डीपीसीसी ने 150 पदों पर तकनीकी और वैज्ञानिक प्रशिक्षु की बंपर भर्तियां निकाली है।
DPCC Technical and Scientific Trainee Vacancy 2026
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति भर्ती (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

DPCC Technical Scientific Recruitment 2026: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की ओर से सूचना जारी की गई है। डीपीसीसी ने 150 पदों पर तकनीकी और वैज्ञानिक प्रशिक्षु की बंपर भर्तियां निकाली है। इन पदों पर पास हुए उम्मीदवारों को 28 हजार स्टाइपेंड दिया जाएगा। साथ ही साथ डीपीसीसी की ओर से ये भी कहा गया है, कि गेट और नेट पास किए अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

दिल्ली सरकार द्वार निकाले गए संविदा आधार पर जिन 150 तकनीकी और वैज्ञानिक प्रशिक्षु पदों पर भर्तियां निकाली है, उसके लिए सभी उम्मीदवारों को dpcc.delhi.gov.in पर आवेदन करना होगा। इन पदों पर आवेदन के लिए बीईबीटेक और एमएससी के साथ नेट और गेट के अभ्यार्थी भी आवेदन कर सकते है।

किन वर्गों पर कितने है पद

दिल्ली सरकार द्वारा निकाली गईं भर्तियों में अनुसूचित जाति के लिए 22, अनुसूचित जनजाति के लिए 11, ओबीसी दिल्ली के लिए 40, ईडब्ल्यूएस के लिए 15 और अनारक्षित के लिए 62 पद खाली है। कुल मिलाकर 150 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

आवेदन करने की आवश्यक शर्तें

डीपीसीसी भर्ती 2026 के लिए दो प्रकार के पद शामिल किए गए है। पहला है तकनीकी प्रशिक्षु और दूसरा पद वैज्ञानिक प्रशिक्षु। इन दोनों पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं को शामिल किया गया है। जो भी उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र से डिग्री प्राप्त किए होंगे वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। तकनीकी प्रशिक्षु के लिए अभ्यार्थी को मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री बीई/बीटेक प्राप्त होना जरूरी है। वहीं वैज्ञानिक प्रशिक्षु पद के लिए अभ्यार्थी को स्नातकोत्तर डिग्री एमएससी में डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है।

आवेदन के लिए जरूरी बातें

डीपीसीसी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फुलटाइम कोर्स में फर्स्ट क्लास पास होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदन करने वाले वही अभ्यार्थी पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने साल 2023 या उसके बाद अपनी डिग्री प्राप्त की हो। साथ ही साथ इस भर्ती में गेट/नेट 2023, 2024, 2025 या 2026 पास किए गए उम्मीदवारों को पहले चयनित किया जाएगा।

कितने समय के लिए रहेगी प्रशिक्षण अवधि

दिल्ली सरकार भर्ती डीपीसीसी भर्ती 2026 में चुने गए प्रशिक्षुओं को पहले 6 महीने के लिए रखा जाएगा। अगर उनके काम में कोई दिक्कत नहीं आई तो उनकी अवधि बढ़ाकर 3 साल कर दी जाएगी। ये प्रोसेस 6-6 महीने के चरणों में बढ़ाया जाएगा।

अभ्यार्थी कैसे करें आवेदन

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर जाना होगा।

2.होमपेज के खुलते ही आपको Recruitment/Vacancy सेक्शन पर क्लिक करना होगा।

3. अब DPCC Trainee Recruitment 2026 के आवेदन लिंक को खोंलें।

4.आवेदन फॉर्म को ध्यान से पढ़ें। और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

5.आवेदन शुल्क यदि लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com