- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Western Railway Earns 1 72 Crore From Film Shootings Vande Bharat Record
फिल्मों की पहली पसंद बनी पश्चिम रेलवे, साल भर में कमा डाले 1.72 करोड़, वंदे भारत में भी हुई शूटिंग
Western Railway Revenue: पश्चिम रेलवे ने फिल्म शूटिंग के जरिए 1.72 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व जुटाया है। सिंगल विंडो सिस्टम और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों ने फिल्म निर्माताओं को आकर्षित किया है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने

फेतह फिल्म का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Western Railway Film Shooting Revenue: यात्रियों और माल परिवहन से होने वाली आय को बढ़ाने के साथ-साथ पश्चिम रेलवे गैर-किराया राजस्व बढ़ाने के लिए कई नए पहल कर रहा है। इसी दिशा में पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025–26 के दौरान फिल्म शूटिंग के जरिए आय अर्जित करने में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आर्थिक वर्ष 2025-26 में अब तक पश्चिम रेलवे ने फिल्म शूटिंग से 1.72 करोड़ की आय अर्जित की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 25% अधिक है। इससे पहले वर्ष 2022–23 में पश्चिम रेलवे को फिल्म शूटिंग से लगभग 1.64 करोड़ की आय हुई थी।
अनुमति हेतु सिंगल विंडो प्रणाली
पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों, ट्रेनों और रेलवे परिसरों को फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों, वेब सीरीज तथा विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग के लिए उपलब्ध कराया जाता है। समय-समय पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ उपनगरीय लोकल ट्रेनों में भी शूटिंग की अनुमति प्रदान की जाती है। जिससे फिल्म निर्माताओं को वास्तविक और जीवंत लोकेशन मिलती है।
पश्चिम रेलवे ने शूटिंग अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित किया है, जिससे प्रोडक्शन हाउस और फिल्म निर्माताओं को निर्धारित समय में आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करना आसान हो गया है। अब सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से प्रोडक्शन हाउस को केवल शूटिंग के लिए आवेदन करना होता है तथा अन्य सभी रेलवे स्वीकृतियां जनसंपर्क विभाग द्वारा प्राप्त कर अनुमति जारी की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Special Trains: मुंबई-पुणे से गोरखपुर के लिए 248 समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
Ayushmann Khurrana ने साउथ में शुरू की नई बैकवॉटर थ्रिलर की शूटिंग, रिलीज से पहले ही दूसरे प्रोजेक्ट में जुटे
यह भी पढ़ें:- मुंबई से यूपी-बिहार जाना हुआ मुहाल! 60 दिन पहले ही ट्रेनें ‘Full’, टिकट के लिए देने पड़ रहे 4000 रुपए
फिल्मांकन के दौरान सुरक्षा, परिचालन आवश्यकताओं और यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। पहली बार भारत की सबसे आधुनिक और प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर फिल्म शूटिंग की अनुमति पश्चिम रेलवे द्वारा प्रदान की गई।
इन फिल्मों की हुई शूटिंग
पश्चिम रेलवे के विभिन्न लोकेशंस पर हाल ही में कई बड़ी फिल्मों और विज्ञापनों को फिल्माया गया है। ओ रोमियो, फतेह, तेरा यार हूं मैं, और ‘सिकंदर’ जैसी फिल्मों की शुटिंग यहां हुई। वहीं लिजोल, पेटीएम, और कोलगेट जैसे बड़े ब्रांड्स ने रेलवे परिसरों का उपयोग किया।
Western railway earns 1 72 crore from film shootings vande bharat record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब शादी के कार्ड पर लिखनी होगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि? महाराष्ट्र सरकार ले सकती है फैसला, जानें क्या है वजह
Apr 25, 2026 | 05:30 PMIPL ‘थप्पड़कांड’ में नया मोड़, श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक
Apr 25, 2026 | 05:28 PMकमान संभालते ही पीएम मोदी से मिले डॉ. अशोक लाहिड़ी; जानें कैसा रहा अर्थशास्त्री से राजनेता बनने तक का सफर
Apr 25, 2026 | 05:27 PM200 से ज्यादा वीडियो बरामद, ‘दत्तधाम सरकार’ के नाम पर ठगी, संगमनेर में फर्जी बाबा राजेंद्र गडगे गिरफ्तार
Apr 25, 2026 | 05:20 PMपालघर: नायगांव फ्लाईओवर से 70 फीट नीचे पानी में गिरी 15 वर्षीय किशोरी, देवदूत बनकर आए मछुआरे ने बचाई जान
Apr 25, 2026 | 05:17 PMयूनिवर्सिटी कैंपस में ‘खाकी’ का कहर: THAR ने रिटायर्ड रजिस्ट्रार को कुचला; गाड़ी छोड़ भागे पुलिसकर्मी
Apr 25, 2026 | 05:17 PMयहां 69 दिनों तक नहीं डूबता सूरज! नार्वे के ‘मिडनाइट सन’ का वह अद्भुत रहस्य जो आपकी नींद उड़ा देगा
Apr 25, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














