- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Uttarakhand Kunjapuri Bus Accident Multiple Deaths Reported
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: कुंजापुरी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की हुई मौत
Tehri Bus Accident: उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में कुंजापुरी मंदिर के समीप सोमवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में कुल 28 यात्री सवार थे।
- Written By: अभिषेक सिंह

उत्तराखंड के टिहरी में बस एक्सीडेंट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में कुंजापुरी मंदिर के समीप सोमवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में कुल 28 यात्री सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग गुजरात से कुंजापुरी मंदिर के दर्शन के लिए आए हुए थे।
लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव का काम शुरू किया। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दूसरे यात्रियों को बचाने की कोशिशें जारी हैं।
5 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, बस कुंजापुरी मंदिर के पास अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों के मारे जाने और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
रूस की बैकाल झील में भयानक हादसा… बर्फ टूटने से बस डूबी, 8 चीनी पर्यटकों की मौत
ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने PCR वैन को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत
BJP विधायक उमेश शर्मा काऊ ने शिक्षा निदेशालय में घुसकर निदेशक को पीटा! मारपीट का VIDEO आया सामने
श्रीनगर: नहर में जा गिरी सेना की BP बंकर गाड़ी, CRPF के कई जवान घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
70 फीट गहरी खाईं में गिरी बस
बताया जा रहा है कि बस थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरी है। घटना की सूचना मिलते ही सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार ढालवाला पोस्ट, कोटि कॉलोनी पोस्ट व SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF की कुल 5 टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: 11 सेकंड का सांसें थमा देने वाला VIDEO; पलटते-पलटते बची जीप; Uttarakhand पुलिस ने ट्वीट कर दी नसीहत
जानकारी के मुताबिक बस में कुल 28 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में 5 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत की पुष्टि हो गई है। इसके साथ अन्य सभी घायलों को SDRF टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। घायलों की वास्तविक संख्या अभी सामने नहीं आई है। टीम का रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है।
एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं, और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर बचाव कार्य के लिए जुटी हुई हैं।
Uttarakhand kunjapuri bus accident multiple deaths reported
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘पायलट साहिल मदान और यश किसके संपर्क में थे’, अजित पवार हादसे को लेकर अमोल मिटकरी ने कर बड़ा मांग
Feb 22, 2026 | 04:59 PMकेशोरीवासियों की सुध कब लेगा प्रशासन? 70 किमी का सफर, 20 साल से जारी संघर्ष
Feb 22, 2026 | 04:56 PMमुंबई के सभी एंट्री पॉइंट्स पर बनेंगे सुंदर प्रवेश द्वार, दहिसर चेक नाका पहुंची रितु तावड़े का बड़ा ऐलान
Feb 22, 2026 | 04:55 PMअस्पताल की छत पर छात्रा से दरिंदगी, फैजान खान शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
Feb 22, 2026 | 04:54 PMआपसी रंजिश या दुश्मन की साजिश? भारत-पाक सीमा पर दो पुलिस कर्मियों की हत्या, पंजाब में मचा हड़कंप
Feb 22, 2026 | 04:51 PMगोंदिया में सड़क पार कर रहे तेंदुए की दर्दनाक मौत, नवेगांव-नागझिरा कॉरिडोर में तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर
Feb 22, 2026 | 04:50 PMमाइक हसन के बयान पर फाफ डु प्लेसिस का समर्थन, बाबर आजम को लेकर कही थी ये बड़ी बात
Feb 22, 2026 | 04:48 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














