- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Swami Chidanand On Rekha Gupta And Operation Sindoor New India Vision
दिल से दिल्ली तक और देश की सीमाओं तक… स्वामी चिदानंद बोले- यह ‘मोदी का भारत’ है, जो छेड़ता नहीं…फिर छोड़ता नहीं
स्वामी चिदानंद बोले, ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ था, किसी देश के नहीं। 22 मिनट में 21 ठिकाने ढेर कर भारत ने दिखाया कि अब कोई महिला का सिंदूर नहीं छीन सकेगा, ये नया भारत है।
- Written By: सौरभ शर्मा

स्वामी चिदानंद सरस्वती व दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
हरिद्वार: उत्तराखंड के परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और देश की सुरक्षा को लेकर उन्होंने दो खास बातें कहीं, जो आज के भारत की तस्वीर को साफ़ करती हैं। एक तरफ उन्होंने रेखा गुप्ता की सादगी, समर्पण और 100 दिनों की सेवा यात्रा की सराहना की, वहीं दूसरी ओर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को स्त्री सम्मान और आतंकवाद पर निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा—यह अब न्यू इंडिया है, जो ना किसी को छेड़ता है और ना ही किसी को छोड़ता है।
रेखा गुप्ता के 100 दिन: दिलों से दिल्ली तक का सफर
स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बहुत व्यावहारिक, सरल और समर्पित बताया। उन्होंने कहा, रेखा जी ने पहले दिलों को जीता, फिर दिल्ली को। परमार्थ निकेतन में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के 100 दिन पूरे होने पर उन्हें आशीर्वाद भी दिया और कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सेवा और निष्ठा की यात्रा रही है। रेखा गुप्ता ने कहा था कि एक दिन दिल्ली में भी यमुना आरती की शुरुआत होगी, जिस पर स्वामीजी ने भरोसा जताते हुए कहा कि यह कार्य तीन साल नहीं, बल्कि आधे समय में पूरा होगा।
#WATCH | Uttarakhand: Swami Chidanand Saraswati Maharaj of Parmarth Niketan says “…Rekha ji ne pehle Dilo ko jeeta, phir Dilli ko jeeta…She (Rekha Gupta) is very practical, simple and homely. Today she has completed 100 days of service (as CM). This journey is a journey of… https://t.co/72ob9GvQTA pic.twitter.com/EOBXPWBZea — ANI (@ANI) June 1, 2025
ऑपरेशन सिंदूर पर भावुक संदेश: अब कोई सिंदूर नहीं छीन सकेगा
स्वामी चिदानंद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कहा कि इसका नाम ‘ऑपरेशन चकनाचूर’ भी हो सकता था, लेकिन ‘सिंदूर’ नाम देकर यह दिखाया गया कि यह केवल सैन्य नहीं, सांस्कृतिक और मानवीय जवाब था। उन्होंने कहा कि 22 मिनट में 21 आतंकियों के ठिकानों को खत्म कर भारत ने दिखा दिया कि अब कोई महिला का सिंदूर नहीं छीन सकेगा। यह ऑपरेशन किसी देश के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद के विरुद्ध था।
सम्बंधित ख़बरें
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज से भारत यात्रा पर, क्वाड मीटिंग में होंगे शामिल
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत…पुलिस के विरोध बाद भी मिली 3 दिन की जमानत, करना होगा ये काम
BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
Marco Rubio India: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा, ऊर्जा और क्वाड पर होगी बात
#WATCH | Uttarakhand: Swami Chidanand Saraswati Maharaj of Parmarth Niketan says “…The name could have also been ‘Operation Chaknachur’, but it was named Operation Sindoor. In 22 minutes, 21 locations were destroyed in a targeted manner. Operation Sindoor was not against any… https://t.co/72ob9GvQTA pic.twitter.com/rHMxvJU5ot — ANI (@ANI) June 1, 2025
भारत की चेतावनी: यह नया भारत है, मोदी का भारत
स्वामी चिदानंद ने साफ कहा कि यह आज का भारत है, जहां सरकारें केवल आती-जाती नहीं, संस्कार लेकर काम करती हैं। पीएम मोदी ने इन 22 मिनटों में दुनिया को बता दिया कि भारत अब निर्णायक और सशक्त है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 की शुरुआत तक भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, क्योंकि यहां अब एक ऐसी सक्षम और सुसंस्कृत व्यवस्था काम कर रही है जो सुरक्षा, सम्मान और विकास को साथ लेकर चल रही है
Swami chidanand on rekha gupta and operation sindoor new india vision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














