-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Soon People Uproot Mamata Banerjee Cm Dhami Furious Over Murshidabad Violence
Murshidabad Violence: ‘जल्द ही लोग ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकेंगे…’, मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर CM धामी हुए आग-बबूला
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सीएम धामी ने कहा, "बंगाल में जिस तरह के मुद्दे हो रहे हैं, उससे पूरा देश आंदोलित है। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर ममता बनर्जी जिस तरह की तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं, वह हमें 1947-48 की याद दिलाती है।"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (सोर्स - सोशल मीडिया)
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर तीखा हमला बोला है और उन पर धर्मनिरपेक्षता की आड़ में तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार, 22 अप्रैल को न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा, “बंगाल में जिस तरह के मुद्दे हो रहे हैं, उससे पूरा देश आंदोलित है। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर ममता बनर्जी जिस तरह की तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं, वह हमें 1947-48 की याद दिलाती है।” सीएम धामी ने और आगे बोलते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वे भूल गए हैं कि आज का भारत 1947 वाला भारत नहीं है। जल्द ही लोग ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकेंगे।”
बीते दिन 6 लोगों की हुई गिरफ्तारी
बीते दिन सोमवार को ओडिशा पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को झारसुगुड़ा में उनके ठिकाने से पकड़ा गया। अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि झारसुगुड़ा में उनके ठिकाने से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे मुर्शिदाबाद के जंगीपुर पुलिस जिले के समसेरगंज के जाफराबाद और बेतबोना गांवों में आगजनी और दंगे के मामलों में शामिल थे और घटना के बाद ओडिशा भाग गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Harela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़! रैली में मचे बवाल के बीच वायरल हुआ VIDEO
‘गौहत्या और माता-पिता की हत्या जैसा पाप’— बद्रीनाथ मामले पर सीएम धामी का सख्त संदेश
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरफ्तार किए गए लोग मुर्शिदाबाद में हुई दोहरी हत्या के मामले में शामिल थे या नहीं। भाजपा नेता अग्निमित्र पॉल ने हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और स्थानीय नेताओं के समर्थन से कथित तौर पर अंजाम दी गई जातीय सफाई की एक सुनियोजित कार्रवाई बताया।
11 अप्रैल को शुरू हुई हिंसा
वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में 11 अप्रैल को हिंसा शुरू हुई। विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, कई अन्य घायल हो गए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
अशांति के कारण हजारों लोगों को अपने घरों से भागना पड़ा। बाद में विरोध प्रदर्शन मालदा, दक्षिण 24 परगना और हुगली सहित अन्य जिलों में फैल गया और इसमें आगजनी, पथराव और सड़क जाम शामिल थे। हिंसा के बाद, कई परिवार झारखंड के पाकुड़ जिले में चले गए, जब्कि अन्य मालदा में राहत शिविरों में रह रहे हैं।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस बीच, ममता बनर्जी ने शनिवार को एक सार्वजनिक अपील जारी कर लोगों से शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) जैसे संबद्ध संगठनों पर राजनीतिक लाभ के लिए इस घटना का फायदा उठाने का आरोप लगाया। एक खुले पत्र में, सीएम बनर्जी ने कहा कि कुछ समूह विभाजनकारी एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पृष्ठभूमि का उपयोग कर रहे हैं।
Soon people uproot mamata banerjee cm dhami furious over murshidabad violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मौर्य काल में महिलाएं संभालती थीं SPG की जिम्मेदारी! नवभारत कॉन्क्लेव में स्मृति ईरानी ने किया बड़ा दावा
Jul 09, 2026 | 03:55 PMJul 09, 2026 | 04:01 PM
ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 04:00 PMटॉक्सिक के तबाही गाने के बाद चर्चा में यश और कियारा आडवाणी, जानिए फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कितनी फीस ली
Jul 09, 2026 | 04:02 PMसंभाजीनगर में पानी संकट: 2,740 करोड़ की नई जलापूर्ति योजना फिर ठप, बटरफ्लाई वाल्व बना बाधा
Jul 09, 2026 | 03:58 PMजीरो फेटेलिटी अभियान: छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,363 वाहन चालकों का कटा चालान
Jul 09, 2026 | 03:56 PMSpider-Man बनकर सड़क पर उतरा युवक, बारिश में संभाला ट्रैफिक; लोगों ने कहा- असली हीरो यही है
Jul 09, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














