- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Bhatwadi Masjid Controversy Uttarakhand High Court Asks Officials To Maintain Peace In Uttarkashi
भटवाड़ी मस्जिद विवाद : उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अधिकारियों से उत्तरकाशी में शांति बनाए रखने को कहा
मस्जिद को ढहाए जाने की मांग को लेकर पिछले दिनों एक संगठन ने यहां रैली निकाली थी जिसमें काफी बवाल हो गया था। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पथराव किया था जिसमें 7 पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग घायल हो गए थे।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नैनीताल : मस्जिद विवाद को लेकर उत्तराखंड हाई कोर्ट ने उत्तरकाशी जिला प्रशासन से शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा इस बारे में अदालत को भी अवगत कराते रहने के आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती की खंडपीठ ने उत्तरकाशी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को यह आदेश बुधवार को मस्जिद की सुरक्षा का अनुरोध करने वाली एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।
यह याचिका उत्तरकाशी के ‘अल्पसंख्यक सेवा समिति’ संगठन ने दायर की थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट से यह भी प्रार्थना की है कि एक दिसंबर को मस्जिद के विरोध में होने वाली महापंचायत की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 5 दिसंबर तय की है। इस केस में राज्य सरकार की ओर से पेश उप महाधिवक्ता जे एस विर्क ने कोर्ट को बताया कि जिला प्रशासन ने महापंचायत को अनुमति नहीं दी है। उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि शहर में कानून—व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन रात गश्त की जा रही है और स्थिति सामान्य है।
क्या है मस्जिद से जुड़ा विवाद
उत्तरकाशी के भटवाड़ी मार्ग पर स्थित यह मस्जिद सुन्नी समुदाय की है जो यहां दशकों पहले बनाई गई थी। एक संगठन‘संयुक्त हिंदू संगठन’ का दावा है कि यह मस्जिद सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी है। पिछले माह इस मस्जिद को ढहाए जाने की मांग को लेकर संगठन के लोगों ने रैली निकाली थी जिसमें जमकर बवाल हुआ। इसी मुद्दे पर अल्पसंख्यक सेवा समिति संगठन ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि कुछ संगठन मस्जिद को ‘अवैध’ बताते हुए ध्वस्त करने की धमकी दे रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि इस वजह से शहर में सामुदायिक तनाव पैदा हो गया है। संगठन से कोर्ट से मस्जिद की सुरक्षा का अनुरोध किया है। याचिका में यह भी दावा किया गया कि मस्जिद 1969 में खरीदी गयी भूमि पर बनाई गयी है तथा 1986 में वक्फ आयुक्त ने मस्जिद का निरीक्षण कर इसे वैध भी बताया था।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड के ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
याचिकाकर्ता के वकील कार्तिकेय हरि गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि मस्जिद को ढहाए जाने की मांग कर रहे संगठनों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए भड़काऊ बयान भी दिए जा रहे हैं।उन्होंने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के विरूद्ध भड़काऊ बयानों पर सीधे ही मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं लेकिन इस मामले में राज्य सरकार ने अब तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है ।
मस्जिद के विरोध में निकाली गई रैली में हुआ था बवाल
बता दें कि ‘संयुक्त हिंदू संगठन’ ने पिछले माह मस्जिद को ढहाए जाने की मांग को लेकर रैली निकाली थी जिसमें काफी बवाल हो गया था। इस दौरान भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया था और रैली को भटवाड़ी मार्ग पर जाने से रोक दिया था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पथराव किया था जिसमें 7 पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग घायल हो गए थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bhatwadi masjid controversy uttarakhand high court asks officials to maintain peace in uttarkashi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Starlink मिला रहा भारत के राज्य से हाथ, होगी इंटरनेट की टेंशन खत्म, गांव-गांव पहुंचेगा तेज नेटवर्क
Apr 02, 2026 | 02:54 PMवर्धा में जलसंकट से निपटने की तैयारी, जिलाधिकारी ने 178 नल योजना दुरुस्ती कार्यों को दी मंजूरी
Apr 02, 2026 | 02:49 PMSangli Zilla Parishad: भाजपा का ‘चमत्कार’ फेल, सांगली में महाविकास अघाड़ी का फिर बजा डंका
Apr 02, 2026 | 02:33 PMLadki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?
Apr 02, 2026 | 02:27 PMसांसद प्रतिभा धानोरकर की बड़ी पहल, रेल मंत्री से मुलाकात कर चंद्रपुर के लिए नई ट्रेनों और स्टॉपेज की मांग की
Apr 02, 2026 | 02:21 PMउमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार
Apr 02, 2026 | 02:20 PMपाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया
Apr 02, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














