Starlink मिला रहा भारत के राज्य से हाथ, होगी इंटरनेट की टेंशन खत्म, गांव-गांव पहुंचेगा तेज नेटवर्क

Starlink Collaboration: मेघालय सरकार ने राज्य में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। खासकर दूर-दराज और पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए ये एक खास तकनीक होगी।
Starlink Joins Hands with Meghalaya Speed ​​Network Reaches Every Village.
Starlink Joins Hands with Meghalaya (Source. X)
Updated on

Starlink in Rural Internet Connectivity: मेघालय सरकार ने राज्य में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। खासकर दूर-दराज और पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए सरकार ने Elon Musk के Starlink के साथ मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया है।

इस समझौते को लेकर मुख्यमंत्री Conrad K Sangma ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए इसे राज्य के लिए अहम उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल उन इलाकों में इंटरनेट की कमी को दूर करने में मदद करेगी, जहां अब तक कनेक्टिविटी एक बड़ी चुनौती रही है।

30 दिन का काम अब 3 दिन में - CM Conrad K Sangma

मुख्यमंत्री Conrad K Sangma ने कहा, "Meghalaya Government और Starlink के बीच MoU साइन होते देखकर खुशी हुई। पिछले 8 सालों में, हमने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है, टेक्नोलॉजी को अपनाया और गवर्नेंस को बेहतर बनाया है, जिससे जो प्रोसेस पहले 30 दिन में होते थे, वह अब सिर्फ 3 दिन में हो जाते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि इसके बावजूद दूर-दराज के स्कूल, हेल्थ सेंटर और ग्रामीण समुदायों तक कनेक्टिविटी पहुंचाना अब भी एक बड़ी चुनौती है, जिसे यह साझेदारी दूर करने में मदद करेगी।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, "इस पहल से बेहतर हेल्थकेयर एक्सेस के जरिए जान बचाने, स्टूडेंट्स के लिए सीखने के मौकों को बेहतर बनाने और किसानों और ग्रामीण समुदायों की रोजी-रोटी बढ़ाने में मदद मिलेगी"

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार "शिलांग को नॉर्थईस्ट में IT और टेक्नोलॉजी का हब बना रही है," जिससे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे और एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम तैयार होगा।

इस पहल से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग भी ऑनलाइन काम, डिजिटल बिज़नेस और बड़े बाजार से जुड़ पाएंगे, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और शहरों की ओर पलायन कम हो सकता है।

क्या है Starlink और कैसे करेगा काम?

Starlink एक एडवांस सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है, जो लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में मौजूद सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट उपलब्ध कराती है। इसकी खास बात यह है कि इसमें मोबाइल टावर या फाइबर केबल जैसी पारंपरिक सुविधाओं पर निर्भरता नहीं होती। यही वजह है कि मेघालय जैसे पहाड़ी और दूरस्थ इलाकों में यह तकनीक बेहद कारगर साबित हो सकती है। सिर्फ एक छोटी सैटेलाइट डिश के जरिए गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जा सकता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और व्यापार जैसे सभी सेक्टर को बड़ा फायदा मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com