उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार

Dhule Umrah Fraud Case: धुले के करीब 50 उमरा यात्री फर्जी रिटर्न टिकट के कारण सऊदी अरब में फंस गए हैं। ट्रैवल एजेंट पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार होने का आरोप है।
Umrah Pilgrims Defrauded of Lakhs; 50 Pilgrims from Dhule Stranded in Saudi Arabia—Travel Agent Absconds with Fake Tickets
Dhule Fake Flight Tickets Scam( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Dhule Fake Flight Tickets Scam: धुले उमरा की पवित्र यात्रा पर गए धुले के करीब 50 हाजियों के साथ बड़े धोखे का मामला सामने आया है। ट्रैवल एजेंट द्वारा फर्जी रिटर्न टिकट थमाकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने के कारण सभी यात्री सऊदी अरब में फंस गए हैं।

इनमें बुजुर्ग, पैरालिसिस के मरीज और गंभीर बीमार लोग भी शामिल हैं, जो अब बिना दत्रा और भोजन के वहां कड़े संघर्ष के बीच दिन काट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शहर के 'अल-अफान टुर्स एंड ट्रेवल्स' के संचालक समद पठान ने रमजान के दौरान उमरा के लिए 50 लोगों का ग्रुप 13 मार्च को सऊदी भेजा था।

यात्रियों को 22 मार्च को वापसी का भरोसा दिया गया था, लेकिन जब वे एयरपोर्ट पहुंचे, तो एयरलाइन ने उनके टिकट को फर्जी बताते हुए बोर्डिंग से रोक दिया। परिजनों का आरोप है कि एजेंट ने दोबारा टिकट कराने के नाम पर भी पैसे लिए, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की और अब वह फरार है।

फंसे यात्रियों की हालत गंभीर

सऊदी में फंसे यात्रियों में कई व्हीलचेयर पर हैं, जिन्हें नियमित चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है ग्रुप में पैरालिसिस के मरीज और बुजुर्ग शामिल हैं, जिनकी दवाइयां समाप्त हो रही हैं।

यात्रियों के पास नकद राशि खत्म हो चुकी है, जिससे उनके सामने रहने, खाने और इलाज का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। विदेशी जमीन पर फंसे इन नागरिकों की सुरक्षा को लेकर धुले में उनके परिजन बेहद चिंतित हैं।

घटना से गुस्साए परिजन बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपी एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था के नाम पर यह एक सुनियोजित ठगी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com