सांसद प्रतिभा धानोरकर की बड़ी पहल, रेल मंत्री से मुलाकात कर चंद्रपुर के लिए नई ट्रेनों और स्टॉपेज की मांग की

Chandrapur Train: सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर चंद्रपुर-पुणे नई ट्रेन, सेवाग्राम एक्सप्रेस की बहाली और बाबूपेठ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव जैसी महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
MP Pratibha Dhanorkar met Railway Minister Ashwini Vaishnaw to demand a new Chandrapur-Pune train, restoration of Sewagram Express, and train halts at Babupeth and Chandrapur stations.
प्रतिभा धानोरकर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Railway Minister Ashwini Vaishnaw: सांसद प्रतिभा धानोरकर ने चंद्रपुर जिले में रेलवे संपर्क को नई रफ्तार देने और यात्रियों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए दिल्ली में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा की। अपने लोस क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं और यात्रियों की अलग-अलग समस्याओं के बारे में एक विस्तृत ज्ञापन भी दिया। सांसद धानोरकर ने दावा किया कि इस चर्चा में रेल मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक बातचीत करने और जनता के हित में इन मुद्दों पर जल्द से जल्द सुलझाने का भरोसा दिया है।

इसके साथ ही, उन्होंने मंत्री का खास ध्यान उन छोटे जमीन मालिकों और भूमिहिन किसानों के मुद्दों की ओर दिलाया, जिनकी चौथी रेलवे लाइन के लिए जमीन दी गई है। रेल मंत्री ने संबंधित विभागों को इन सभी तकनीकी और सार्वजनिक हित की मांगों पर तुरंत अध्ययन करने और कार्यवाही का निर्देश दिया है।

तमिल संगमम एक्सप्रेस रोककर मुख्य स्टेशन पर पैसा बचेगा, ऐसा धानोर

पुणे, मुंबई और कोलकाता के लिए ट्रेन सांसद धानोरकर व्दारा रेल मंत्री को दिये ज्ञापन में मुख्य रूप से रेलवे संपर्क बढ़ाते हुए, पुणे में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों के लिए एक अलग 'चंद्रपुर-पुणे रेलवे', कोरोना काल से बंद 'सेवाग्राम एक्सप्रेस' को फिर से शुरू करने और एक नई रेलवे ट्रेन 'कोलकाता-बल्लारपुर' की मांग पर जोर दिया।

ज्ञापन में कहा गया है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों का शुरू होना बहुत जरूरी है। चूंकि चंद्रपुर में बंगाली समुदाय की एक बड़ी आबादी है, इसलिए उन्होंने कोलकाता के लिए सीधी ट्रेन सेवा देने का विशेष अनुरोध किया।

बाबूपेठ स्टेशन पर रुके 3 गाडियां

बेंगलुरु-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को चंद्रपुर स्टेशन पर और मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस को वर्धा में तुरंत रोकने की जोरदार मांग भी इस ज्ञापन में की गई है। चंद्रपुर एक बड़ा औद्योगिक हब है, इसलिए यह नागरिकों का अधिकार है कि राजधानी एक्सप्रेस सहित कई अहम ट्रेने यहां रुके

इसके साथ ही, तीन लंबी दूरी की ट्रेनों, वास्को-डी-गामा-जसीडीह, चेन्नई-बिलासपुर और काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को बाबूपेठ के चांदा फोर्ट स्टेशन पर रोककर मुख्य स्टेशन पर भीड़ कम करने से यात्रियों का समय और पैसा बचेगा, ऐसा धानोरकर ने कहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com