- Hindi News »
- State »
- Uttarakhand High Court Orders To End Revenue Police System
उत्तराखंड : हाईकोर्ट ने साल भर में राजस्व पुलिस प्रणाली समाप्त करने का दिया आदेश
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को एक साल के अंदर राजस्व पुलिस प्रणाली पूरी तरह से समाप्त करने तथा इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों को नियमित पुलिस को सौंपने का आदेश दिया है। उत्तराखंड देश का अकेला ऐसा राज्य है जहां नियमित पुलिस के साथ राजस्व पुलिस प्रणाली भी प्रचलित है।
- Written By: रीना पंवार

उत्तराखंड हाईकोर्ट (सौजन्य सोशल मीडिया)
नैनीताल : उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को एक साल के अंदर राजस्व पुलिस प्रणाली पूरी तरह से समाप्त करने तथा इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों को नियमित पुलिस को सौंपने का आदेश दिया है। उत्तराखंड देश का अकेला ऐसा राज्य है जहां नियमित पुलिस के साथ राजस्व पुलिस प्रणाली भी प्रचलित है। हालांकि, राजस्व विभाग के अंतर्गत आने वाली राजस्व पुलिस के पास सीमित अधिकार हैं और पहाड़ी राज्य के केवल दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ही इसके नियंत्रण में हैं।
उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश कुमार थपलियाल की खंडपीठ ने ये आदेश मंगलवार को इस प्रणाली को समाप्त किए जाने की गुजारिश करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।
राजस्व पुलिस द्वारा दहेज हत्या संबंधी एक मामले के खराब ढंग से निपटारे को लेकर दायर एक अन्य याचिका की सुनवाई के दौरान 2018 में भी उच्च न्यायालय ने एक सदी पुरानी इस प्रणाली को समाप्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद 2022 में भी उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एक खंडपीठ ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड संबंधी एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान इसी प्रकार के आदेश पारित किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि पौड़ी के एक रिजॉर्ट में कार्यरत 19 वर्षीय अंकिता की मौत की जांच अगर राजस्व पुलिस की बजाय सीधे ही नियमित पुलिस के पास जाती तो उसमें देरी नहीं होती। याचिका पर दिए गए आदेशों में कहा गया था कि अगर राज्य सरकार ने पहले ही पारित आदेश का अनुपालन किया होता तो अंकिता हत्याकांड की जांच में इतनी देरी नहीं होती ।
राज्य मंत्रिमंडल ने अक्टूबर 2022 में एक प्रस्ताव पारित कर चरणबद्ध ढंग से राजस्व पुलिस प्रणाली को समाप्त करने की बात कही थी। वर्ष 2004 में भी उच्चतम न्यायालय ने नवीन चंद्र बनाम राज्य सरकार मामले की सुनवाई के दौरान इस प्रणाली को खत्म किए जाने की जरूरत बताई थी और कहा था कि राजस्व पुलिस को नियमित पुलिस की तरह प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण राजस्व पुलिस को एक अपराध की जांच करने में परेशानी आती है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि राज्य में एक समान पुलिस प्रणाली होनी चाहिए ।
(एजेंसी)
Uttarakhand high court orders to end revenue police system
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लैब्राडोर और जर्मन शेफर्ड हुए पुराने? अब सुरक्षा बलों की पहली पसंद बना ‘बेल्जियम मेलिनोइस’, जानें क्यों
Apr 02, 2026 | 01:25 PMCentral Railway और ‘यात्री ऐप’ की साझेदारी 2031 तक बढ़ी, यात्रियों को मिलेगा बेहतर रियल-टाइम अपडेट
Apr 02, 2026 | 01:23 PMहनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO
Apr 02, 2026 | 01:22 PMगोंदिया पुलिस ‘भरोसा सेल’ की बड़ी कामयाबी वर्ष 2025-26 में टूटने की कगार पर पहुंचे 369 परिवारों को फिर से जोड़
Apr 02, 2026 | 01:20 PMदिहाड़ी मजदूर ने बांटी पूरे गांव में मिठाई, बेटी की सफलता पर भावुक कर देगा वीडियो
Apr 02, 2026 | 01:18 PMमिनटों में बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! नौसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, ‘Operation Sindoor’ से कांप गया था दुश्मन
Apr 02, 2026 | 01:18 PMअसली नोट बाहर, नकली देश में…देवरिया कांड पर अखिलेश ने शलभ मणि त्रिपाठी को घेरा, UP में सियासी संग्राम!
Apr 02, 2026 | 01:14 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














