- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Badrinaths Gates Will Be Closed Today 17 November Devotees Reached In Large Numbers
आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, जानें 6 महीने क्यों बंद रहेंगे द्वार
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में भक्त आज बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी

बदरीनाथ धाम
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट आज यानी 17 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले बड़ी संख्या में भक्त आज बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। आज ब्रह्म मुहूर्त में तड़के चार बजे मंदिर भक्तों के लिए खुले हैं । वहीं आज रोजाना की तरह 4।30 बजे भगवान बदरी-विशाल का अभिषेक और पूजा हुई। आज रात में 9 बजकर 7 मिनट पर भगवान बदरी-विशाल मंदिर के कपाट अगले 6 महीने के लिए बंद हो जाएंगे।
ऐसे में आज बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज ब्रह्म मुहूर्त में बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। पूरे दिन भक्त भगवान बदरी-विशाल के दर्शन हो रहे हैं। वहीं आज शाम को 6।45 बजे भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
महाराष्ट्र चुनाव के ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
महारुद्र अभिषेक और मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्री विशाल के द्वार, पहली बार दिखा सजावट का ऐसा अनोखा अंदाज
जानकारी दें कि, बीते रविवार को भाई दूज के अवसर पर केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट वैदिक अनुष्ठानों के बीच बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों, मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
वहीं दोनों मंदिरों के कपाट बंद होने के बाद केदारनाथ में भगवान शिव और यमुनोत्री की अधिष्ठात्री देवी यमुना की मूर्तियां पालकियों में सवार करके इनके शीतकालीन निवास उखीमठ और खरसाली भेजी गईं। इस हिमालयी मंदिर के कपाट बंद होने का समारोह देखने के लिए 18,000 से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे थे ।
महाराष्ट्र चुनाव के ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
तब बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया था कि मंदिर के कपाट बंद होने से पहले तड़के 4बजे एक भव्य समारोह शुरू हुआ था । वहीं BKTC के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया था कि यात्रा सीजन के दौरान 16।5 लाख से अधिक तीर्थयात्री पूजा-अर्चना के लिए केदारनाथ पहुंचे थे। गढ़वाल हिमालय में 11,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह हर साल लाखों तीर्थयात्रियों के लिए एक लोकप्रिय तीर्थस्थल होता है। मंदिर सर्दी के दौरान बर्फ गिरने के कारण बंद रहता है।
वहीं आज तय समय पर रात 9:07 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट इस शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। वहीं सोमवार 18 नवंबर सुबह को योग बदरी पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। दरअसल मान्यता है कि भगवान बदरीनाथ को छह महीने देवता और छह महीने इंसान पूजते हैं। वहीं तब देवर्षि नारद देवताओं के प्रतिनिधि के तौर पर भगवान बदरी विशाल की पूजा करते हैं। हालांकि धाम के कपाट बंद होने के बाद भी अखंड ज्योति अक्षत जली रहती है।
Badrinaths gates will be closed today 17 november devotees reached in large numbers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
May 21, 2026 | 07:33 AM21 मई का इतिहास: क्या आप जानते हैं? भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड व सुष्मिता सेन की जीत
May 21, 2026 | 07:33 AMGT के खिलाफ आज डू और डाई मैच खेलने उतरेगी CSK, सिर्फ जीतने से नहीं बनेगी बात,करना होगा ये बड़ा कारनामा
May 21, 2026 | 07:32 AMभट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
May 21, 2026 | 07:32 AMनो जेल, नो बेल, सीधे 72 हूरों…गंगा में बिरयानी डालने पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- ये सनातन आस्था से खिलवाड़
May 21, 2026 | 07:32 AMभुजबल के बयान से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप, पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाहों पर सीएम फडणवीस बोले पर्याप्त है ईंधन
May 21, 2026 | 07:28 AMनासिक मनपा ऑनलाइन का विरोध कर बुलाई ऑफलाइन महासभा, आचार संहिता का हवाला देकर कुछ ही मिनटों में स्थगित
May 21, 2026 | 07:25 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














