- Hindi News »
- Elections »
- Rahul Gandhi Made Poha With His Own Hands In Nagpur
जब राहुल गांधी ने अपने हाथों से बनाये पोहे, फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र में सरप्राइज विजिट
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनावी दौरे के बीच अचानक नागपुर के वर्धा रोड स्थित रामजी-श्यामजी पोहे की दुकान पर पहुंच गए। पहुंचे ही नहीं खुद अपने हाथों से पोहे बनाये।
- Written By: आकाश मसने

नागपुर के रामजी श्यामजी पोहेवाला के दुकान में पोहा बनाते राहुल गांधी (सोर्स: एक्स@INCMaharashtra)
नागपुर: लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनावी दौरे के बीच अचानक नागपुर के वर्धा रोड स्थित रामजी-श्यामजी पोहे की दुकान पर पहुंच गए। पहुंचे ही नहीं खुद अपने हाथों से पोहे बनाये। बनाने के बाद खुद भी स्वाद चखा और युवाओं को भी चखाया। राहुल के पहुंचने की खबर मिलते ही सभी हैरान थे, लेकिन उनके आते ही उत्साह चरम पर पहुंच गया। राहुल गांधी ने लगभग 1 घंटे तक युवाओं के साथ संवाद साधा और देश में चल रही परिस्थितियों पर बात की।
राहुल गांधी चिमूर में सभा करने गए थे। वहां से एयरपोर्ट में आते ही उन्होंने अपनी इच्छा जता दी। उनकी इच्छा की जानकारी किसी को नहीं थी। स्थानीय नेताओं को तो इसका भनक तक नहीं लगी। दिल्ली से आई टीम ने कुछ युवाओं को स्टोर के बाहर बुलाया था। राहुल ने उनसे संवाद किया। युवाओं ने एक-एक कर रोजगार, बेरोजगारी, लाडली बहन योजना, संविधान, विकास से संबंधित प्रश्न पूछे। राहुल ने बेखौफ होकर सभी का जवाब दिया।
लोकसभेचे विरोधी पक्ष नेते मा. श्री. राहुलजी गांधी आज महाविकास आघाडीच्या जाहीर सभेसाठी नागपुरात उपस्थित होते. यावेळी त्यांनी नागपुरातील रामजी शामजी पोहे विक्रेत्याच्या दुकानाला व स्थानिक लोकांना भेट दिली. तिथे त्यांनी उपस्थित तरुण सहकारी आणि महिलांशी मनसोक्त संवाद साधला व अनेक… pic.twitter.com/RMBegbHbnJ — Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) November 16, 2024
निर्माण क्षेत्र में नहीं आ रहा अडानी
युवाओं से संवाद करते हुए राहुल ने कहा कि देश की संपत्ति एक-दो हाथों में सौंपी जा रही है। खास बात यह है कि ये वो लोग हैं, जो सेवा क्षेत्र में ही उतर रहे हैं। लाखों करोड़ की जमीन लेकर ये सेवा क्षेत्र में ही आ रहे हैं। निर्माण क्षेत्र में नहीं। इसका मूल कारण यह है कि इसमें लागत नहीं लगती है। जमीन मिल जाती है, बुनियाद खड़ा रहता है बस लेबल बदलकर उसे आगे बढ़ा देना पड़ता है। अडानी यही कर रहे हैं। हम इसी का विरोध कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
नागपुर कोराडी विवाद: सिगरेट पीते वक्त शुरू हुआ झगड़ा, देर रात बन गया मर्डर केस; नाबालिग समेत 4 अरेस्ट
Nagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
महाराष्ट्र की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
निर्माण सेक्टर देश की जरूरत
देश को आज निर्माण सेक्टर की जरूरत है। निर्माण सेक्टर बढ़ेगा तो देश के युवाओं के हाथों में रोजगार आएगा। मेड इन इंडिया का लेबल जब तक चीन नहीं पहुंचेगा हमारे युवाओं को रोजगार मिलना मुश्किल है। यह देश की सबसे बड़ी समस्या बन गई है और हम इसी का विरोध भी कर रहे है, परंतु सरकार इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहती है। सरकार को इसलिए लोगों के हाथों तक पैसा पहुंचाना पड़ रहा है। अगर यूथ के हाथों में रोजगार होता तो इस प्रकार की समस्या नहीं आती।
किसानों पर ध्यान नहीं
राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार का ध्यान किसानों पर है ही नहीं, जबकि देश में अब भी किसानों की संख्या सबसे अधिक है। उनके कर्ज माफी, सशक्तिकरण करने पर कोई बात नहीं होती है, जबकि दूसरी ओर देश के 25-50 अमीरों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिया जाता है। इस दोहरी मानसिकता के कारण ही देश में अमीरी-गरीबी की खाई बढ़ रही है। देश के बहुतांश आबादी को संकट का सामना करना पड़ रहा है।
पिस्टल एक कीमत अनेक
एक युवा के सवाल पर उन्होंने जेब से अपना मोबाइल निकाला और एक साइट खोला। साइट खोलकर अपने मोबाइल पर उन्होंने 2 कंपनियों के पिस्टल दिखाये और बताया कि कैसे विदेशी कंपनी के पिस्टल पर अडाणी अपना लोगो लगाकर सरकार को सप्लाई कर रही है और ऊंची कीमतें वसूल कर रही है। इसी प्रकार का खेल कई सेक्टरों में किया जा रहा है और कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
पेंशन का पैसा अडानी के पास
गांधी ने कहा कि सेवा के पेंशन का पैसा भी काटने का प्रयास सरकार ने किया है। पेंशन के पैसे से कंपनियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पेंशन मद में कटौती की जा रही है और निजी कंपनियों को वह धन पहुंचाया जा रहा है। इसलिए सरकार को अग्निवीर जैसी योजनाएं लानी पड़ रही है ताकि बचे हुए धन को कंपनियों तक पहुंचाया जा सके।
नागपुर की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
मेहनत से मिलती है सफलता
रामजी-श्यामजी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने मेहनत से सफलता पाई है। उन्होंने कई सवाल भी पूछे, जिस पर दुकान के संचालक ने खुशी-खुशी बताया कि कड़ी मेहनत की और लोगों का सहयोग मिला और तब जाकर उनका नाम हुआ है।
मटका रोटी खाने का था प्लान
राहुल गांधी का असली प्लान मटका रोटी खाने का था। उन्होंने अपने लोगों से ओंकारनगर स्थित मटका रोटी दुकान चलने की इच्छा जताई थी। लेकिन चिमूर से उड़ान भरने में देरी हो गई, जिसके बाद रामजी-श्यामजी का प्लान तैयार किया गया। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सिर्फ नागपुर में बनने वाले मटका रोटी को देश-विदेश तक लोकप्रिय बनाना चाहते थे ताकि महिलाओं की आर्थिक हालात में सुधार हो और यह पुरानी परंपरा को एक नया जीवनदान मिल सके।
राहुल में है स्पार्क
राहुल से चर्चा करने वाले एक युवा अमरजीत ने कहा कि आज राहुल से बात कर उसकी सोच बदल गई। वे वास्तविकता पर बात करते हैं। एक ने कहा कि मैं भविष्य के प्रधानमंत्री के साथ पोहा खा रहा हूं, यह मेरा सौभाग्य है। राहुल जब उठे तो राहुल गांधी आगे बढ़ो, हम तुमारे साथ है के नारे युवा लगाने लगे।
हाथ में संविधान
पोहा खाने के दौरान भी राहुल के पास ‘लाल रंग’ का संविधान था। संविधान की ताकत के बारे में भी उन्होंने युवाओं को बताया और कहा कि वे अपने मन से नहीं, संविधान के अनुसार हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।
बिना शक्कर की चाय
सभी के लिए शक्कर की चाय बनाई गई, लेकिन राहुल गांधी के लिए बिना शक्कर की चाय बनाई गई। उनके करीबी ने संचालक को बताया कि साहब बिना शक्कर के चाय पीते हैं, जिसके बाद अलग से चाय बनाई गई।
Rahul gandhi made poha with his own hands in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं चाहूंगा…ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- समझौते कोई जल्दी नहीं
May 21, 2026 | 08:25 AMजबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
May 21, 2026 | 08:23 AMचंद्रपुर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: 22 लाख रुपये के संदिग्ध नकली कपास बीज जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 08:22 AMनागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
May 21, 2026 | 08:19 AMUS Navy ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर को रोका, बदलवाया रास्ता, होर्मुज में तनाव और गहराया
May 21, 2026 | 08:18 AMविदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में PM मोदी, आज दिल्ली में बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, ले सकते हैं बड़े फैसले
May 21, 2026 | 08:17 AMWeather Update: कहीं बरसेगी आग तो कहीं तूफानी बारिश! IMD ने अगले 72 घंटों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
May 21, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













