-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Vip Darshan Banned In Kashi Vishwanath Temple From 25 To 27 February On Mahashivratri
Kashi Vishwanath: आज से काशी विश्वनाथ मंदिर में नहीं होंगे VIP दर्शन, जानिए महाशिवरात्रि पर क्या रहेगा पूरे दिन का शेड्यूल
- Written By: आकाश मसने
महाशिवरात्रि के अवसर पर 25 से 27 फरवरी तक काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। इस दौरान मंदिर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

काशी विश्वनाथ मंदिर (सोर्स: सोशल मीडिया)
वाराणसी: कल यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है। इस बीच वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ा फैसला लिया है। 25 से 27 फरवरी तक काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने ये निर्णय लिया है।
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने सोमवार को कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से लौटते समय श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। इसके कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
विश्व भूषण मिश्रा ने कहा कि इस साल महाकुंभ मेले के साथ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पड़ने के कारण देश भर से तीर्थयात्रियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नागा साधुओं और विभिन्न अखाड़ों के संतों के भी पूजा-अर्चना के लिए आने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
मौलाना जर्जिस अंसारी के वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद, फलाहारी महाराज ने सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग
ग्रेटर नोएडा: नाला खुदाई के दौरान गिरा निर्माणाधीन दो मंजिला मकान और दुकान, टला बड़ा हादसा
बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान यूपी पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या, वायरल ऑडियो ने खड़े किए कई सवाल
काशी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी; बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना, आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुई एक्ट्रेस
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नागा अखाड़े भव्य जुलूस भी निकालेंगे, जिससे मंदिर के गेट नंबर 4 से आम लोगों का प्रवेश अस्थायी रूप से बंद हो जाएगा। इससे नियमित श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
गर्मी और उमस भरे मौसम को देखते हुए, लंबे समय तक प्रतीक्षा करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को यह समस्या ज्यादा हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने 3 दिन के लिए वीआईपी दर्शन को पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है।
पिछले साल 12 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे दर्शन
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि पिछले साल महाशिवरात्रि पर लगभग 12 लाख श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन किया था। हालांकि, इस साल महाकुंभ होने की वजह से यह संख्या और भी अधिक होने की उम्मीद है।
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के चारों गेटों पर कतारों की संख्या बढ़ा दी गई है और अखाड़ों और नागा साधुओं के लिए विशेष समय निर्धारित किया गया है। वहीं शेष समय सामान्य भक्तों के लिए आरक्षित है।
उन्होंने बताया कि भारी भीड़ और गर्मी के मौसम को देखते हुए मंदिर परिसर में पेयजल स्टेशन, ओआरएस और ग्लूकोज की आपूर्ति, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, चिकित्सा सुविधाएं और एंबुलेंस सहित अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं।
पुलिस ने भी किए इंतजाम
पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) गौरव बंसवाल ने बताया कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए पुलिस ने शहर में 55 स्थानों की पहचान की है, जहां बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को जोन और सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें 13 सेक्टर समर्पित पुलिस बलों को सौंपे गए हैं।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गोदौलिया से मैदागिन चौराहे तक के क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है और दशाश्वमेध घाट तक बैरिकेडिंग को मजबूत किया जाएगा। यातायात के सुचारू संचालन के लिए पूरे शहर में 8 यातायात निरीक्षक, 24 यातायात उपनिरीक्षक, 164 हेड कांस्टेबल और 300 से अधिक होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।
महाशिवरात्रि के दिन काशी विश्वनाथ मंदिर का शेड्यूल
काशी विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर ‘मंगला आरती’ सुबह 2.15 बजे की जाएगी, जबकि दोपहर की ‘भोग आरती’ सुबह 11.35 बजे होगी। हालांकि, 26 फरवरी को शाम 6.15 बजे की सप्तऋषि आरती, रात 8 बजे की श्रृंगार-भोग आरती और रात 10.30 बजे की शयन आरती नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बंद नहीं होंगे कपाट
मंदिर के ट्रस्ट के हवाले से वेबसाइट पर दिए गए संदेश में कहा गया है, “महाशिवरात्रि के दिन मंदिर के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और रात 11 बजे से अगले दिन सुबह 6.30 बजे तक चार घंटे की आरती की जाएगी। महाशिवरात्रि के अगले दिन यानी 27 फरवरी को मंगला आरती नहीं की जाएगी।
Vip darshan banned in kashi vishwanath temple from 25 to 27 february on mahashivratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
Jul 16, 2026 | 09:26 PMटीम इंडिया सिर्फ 233 रन पर ढेर, कोहली-अय्यर के अलावा सभी बल्लेबाज फेल, बुमराह ने एक ओवर में जड़े 18 रन
Jul 16, 2026 | 09:18 PMRRB ALP Recruitment 2026: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख आवेदन, जानें किस रेलवे भर्ती बोर्ड में सबसे ज्यादा फॉर्म
Jul 16, 2026 | 09:17 PMठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
Jul 16, 2026 | 09:15 PMशराबी पिता करता था नाबालिग से अश्लील हरकतें, परेशान बेटी ने छोड़ा घर; एक हफ्ते रेलवे स्टेशन पर बिताईं रातें
Jul 16, 2026 | 09:12 PMस्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PMKarnataka VAO Recruitment 2026: कर्नाटक में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी के 572 पदों पर भर्ती
Jul 16, 2026 | 09:07 PMवीडियो गैलरी

19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM
Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
Jul 16, 2026 | 04:57 PM
200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM














