मौलाना जर्जिस अंसारी के वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद, फलाहारी महाराज ने सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

Mathura Dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच मौलाना जरजिश अंसारी के कथित वायरल वीडियो को लेकर संत समाज ने विरोध जताया है। फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
Mathura Row: Saints Demand Action Against Maulana Jarjish Ansari Over Alleged Viral Video
संत समाज ने की कार्रवाई की मांग (सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Mathura Krishna Janmabhoomi Dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच मौलाना जर्जिस अंसारी के एक कथित वायरल वीडियो को लेकर संत समाज में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मौलाना के इस कथित बयान के सामने आने के बाद संत समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण से जुड़े संत एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मौलाना जर्जिश अंसारी के विरुद्ध देशद्रोह सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मौलाना जर्जिश अंसारी का विवादित बयान

बताया जा रहा है कि 23 जून को झारखंड में आयोजित एक तकरीर के दौरान मौलाना जर्जिस अंसारी ने कथित रूप से भगवान श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया और यह दावा किया कि श्रीकृष्ण नमाज पढ़ते थे। साथ ही आरोप है कि उन्होंने भगवद्गीता के एक श्लोक की ऐसी व्याख्या प्रस्तुत की, जिसके आधार पर श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताया। इस तकरीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप

फलाहारी महाराज ने अपने पत्र में कहा है कि मौलाना के कथित बयान से उनकी तथा करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उनका आरोप है कि इस प्रकार के बयान समाज में वैमनस्य फैलाने और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने चेतावनी दी है कि यदि मौलाना जर्जिस अंसारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो न्यास के पदाधिकारी और संत समाज भूख हड़ताल शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक मृदुल कांत शास्त्री उपरोक्त बयान का कड़ा विरोध कर अनुकूल जवाब देने की बात कही है, वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण से जुड़े याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज, महंत रामदास महाराज, महंत अनमोल दास महाराज तथा साध्वी इंदुलेखा ने बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। संतों का कहना है कि ऐसे बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाले हैं और धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मौलाना जरजिश अंसारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

संत समाज ने सरकार से मौलाना जर्जिस अंसारी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कुछ संतों ने यहां तक कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं और उन्हें देश से बाहर भेजा जाए। उनका कहना है कि धार्मिक महापुरुषों के संबंध में इस प्रकार की विवादित टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। वहीं इस ब्यान का श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर मुक्ति की लड़ाई लड़ रहे महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कड़ा विरोध व्यक्त किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com